देश का लोकतंत्र कांग्रेस की ही देन है जिसके कारण पूरे विश्व में भारत को सम्मान प्राप्त होता है – गहलोत 

देश का लोकतंत्र कांग्रेस की ही देन है जिसके कारण पूरे विश्व में भारत को सम्मान प्राप्त होता है – गहलोत 

  

  राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की 150वीं जयन्ती वर्ष के अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित विशेष अधिवेशन आयोजित किया गया । अधिवेशन में भारत की स्वतंत्रता में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के अमूल्य योगदान तथा समकालीन युग में उनके सिद्धान्तों एवं आदर्शों की प्रासंगिकता पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया | विशेष अधिवेशन को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आजादी के पश्चात् देश में पहली बार भय व चिंता का माहौल है, अनेकता में एकता की परम्परा को भुलाया जा रहा है तथा वर्तमान हालात में देश का लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने कहा कि आजादी के पश्चात् भी इंदिरा गॉंधी, राजीव गॉंधी सहित अनेक नेताओं ने देश की एकता व अखण्डता के लिये अपने जीवन को कुर्बान कर दिया, किन्तु आज देश में विघटनकारी शक्तियां सक्रिय हो गई हैं। आजादी से पहले महात्मा गॉंधी का विरोध करने वाले तथा आजादी के पश्चात् महात्मा गॉंधी व पटेल के विचारों का विरोध कर दुष्प्रचार करने वाले आरएसएस तथा भाजपा के नेता महात्मा गॉंधी व पटेल के सिद्धांतों की बात कर रहे हैं, यह कांग्रेस की विचारधारा की सबसे बड़ी विजय है। भाजपा को जनता के समक्ष यह स्पष्ट करना चाहिये कि क्यों तो पूर्व में उन्होंने महात्मा गॉंधी का विरोध किया और उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया, यदि आज महात्मा गॉंधी के सिद्धांतों का अनुसरण करने की बात करते हैं तो उन्हें अपने पूर्व कृत्य के लिये देश से माफी मांगनी चाहिये। गहलोत ने कहा कि पं. जवाहरलाल नेहरू ने जो देश में विकास की नींव रखी थी उसी का परिणाम है कि देश से उपग्रह अंतरिक्ष में भेजे जा रहे हैं, किन्तु स्वार्थी ताकतें इस विकास का भी श्रेय स्वयं लेने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह दायित्व है कि देश की जनता के बीच जाकर सेना के पीछे छुपकर प्रचार करने वाली इन साम्प्रदायिक ताकतों से मुकाबला करें तथा महात्मा गॉंधी के विचारों एवं सिद्धांतों को आमजन के मध्य पहुँचाने का कार्य करे। आज देश में उद्योग-धंधे-व्यापार चैपट हो रहे हैं, नौकरियां मिलने की बजाए जा रही हैं, किन्तु केन्द्र सरकार द्वारा साम्प्रदायिकता का जहर समाज में घोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी वर्तमान पीढ़ी पर देश के लोकतंत्र को बचाने का भार है। उन्होंने कहा कि यह देश के लोकतंत्र की खूबी है कि चुनावों के माध्यम से देश में सत्ता का हस्तान्तरण होता आया है, देश का लोकतंत्र कांग्रेस की ही देन है जिसके कारण पूरे विश्व में भारत को सम्मान प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार विपक्षी नेताओं को ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई का दुरूपयोग कर परेशान कर रही है, देश में इस तरह से लोकतंत्र की हत्या करने वालों को महात्मा गॉंधी का नाम लेने का कोई अधिकार नहीं है।  !!! 
  • Powered by / Sponsored by :

कांग्रेस न्याय पत्र: प्रियंका गांधी बोली- ये एक संघर्ष की आवाज है, इस देश की आवाज है जो आज न्याय मांग रही है   


  कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर दिया.....

मोदी जी खुद को महान मान कर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं – सोनिया गांधी   


   कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर.....

जयपुर में बोले मल्लिकार्जुन खरगे- ये लड़ाई सिर्फ न्याय की नहीं, बल्कि यह लोकतंत्र और देश के संविधान को बचाने की है . . .


  कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर दिया.....

केंद्र की सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं को नीतिगत तरीके से कमजोर किया, ये दो विचारधाराओं का चुनाव – सचिन पायलट


  जयपुर, 06 अप्रेल। आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष.....

कांग्रेस का न्याय पत्र जयपुर से लॉन्च, कांग्रेस के मैनिफेस्टो में हर वर्ग के लिए घोषणा की गई - अशोक गहलोत 


   आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन.....

न्याय पत्र की गारंटीयों को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचाकर कांग्रेस को जिताना होगा – गोविंद सिंह डोटासरा 


  आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन.....

जयपुर लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार सुनील शर्मा ने आपकी आवाज के मुख्य संपादक अरुण कूलवाल से इंटरव्यू के दौरान क्या कहा जानिए. . .      


जयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सुनील शर्मा ने आपकी आवाज के मुख्य संपादक अरुण कूलवाल से इंटरव्यू के दौरान क्या कहा जानिए ......

राजस्थान में कांग्रेस की हार के बाद विधायक अशोक चांदना और टीकाराम जूली ने क्या कहा जानिए . . .    


   राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक आज पार्टी मुख्यालय में हुई। इसमें नेता.....

जानिए राजस्थान में कांग्रेस की हार पर निवर्तमान सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने क्या कहा. . .    


   राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक आज पार्टी मुख्यालय में हुई। इसमें नेता.....

चूरू के मनोज भाम्बू बने युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता

चूरू, 11 अप्रैल 2024 भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से राजस्थान प्रदेश के युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी कर चूरू के मनोज भाम्बू.....

पांच न्याय के सिद्धांत पर जो 25 गारंटियां कांग्रेस ने दी है, उसके आधार पर इण्डिया गठबंधन की सरकार बनेगी - गोविंद सिंह डोटासरा

जयपुर, 08 अप्रेल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर आयोजित प्रेसवार्ता.....

मोदी जी खुद को महान मान कर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं - सोनिया गांधी

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर दिया.....

कांग्रेस का जयपुर से चुनावी शंखनाद, कहा- ये लड़ाई सिर्फ न्याय की नहीं है बल्कि लोकतंत्र और देश के संविधान को बचाने की . . .

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को आज राजस्थान की राजधानी जयपुर से जनता के बीच लॉन्च कर दिया.....

न्याय पत्र की गारंटीयों को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचाकर कांग्रेस को जितवाना होगा - गोविंद सिंह डोटासरा

जयपुर, 06 अप्रेल। आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में विशाल जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष.....

भारत देश की नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए है तैयार हम - राखी गौतम

राजस्थान प्रदेश महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम ने कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत देश की महिलाओं के लिए घोषित "5 न्याय गारंटी" करने पर भारत.....

राजस्थान कांग्रेस की एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला दिशा का आयोजन

जयपुर, 05 अप्रैल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया एण्ड डिजीटल प्लेटफॉर्म्स डिपार्टमेंट के द्वारा एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय.....

लोकसभा चुनाव - 2024 को लेकर जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में कांग्रेस पार्टी का लोकसभा चुनाव हेतु जन घोषणा पत्र भी जारी किया जायेगा

जयपुर, 01 अप्रेल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकसभा चुनाव - 2024 को लेकर जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में दिनांक 06 अप्रेल, 2024 को.....

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस 9वीं लिस्ट जारी, भीलवाड़ा से सीपी जोशी और राजसमंद से दामोदर गुर्जर को दिया टिकट . . .

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की 9वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भीलवाड़ा से दामोदर गुर्जर की जगह सीपी जोशी को टिकट.....