मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूरा जयपुर बंद करके, दहशत का माहौल बनाकर शांति मार्च निकाला – शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूरा जयपुर बंद करके, दहशत का माहौल बनाकर शांति मार्च निकाला – शिवराज सिंह चौहान

   

   मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान द्वारा जयपुर में प्रेस वार्ता संबोधित करते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए | उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने संसद की बहस में क्यों भाग नहीं लिया | हमारा सवाल है पूरे देश में संपत्ति जलाई जा रही है,आग और तोड़फोड़ हो रही है तो सोनिया गांधी विरोध क्यों नहीं कर रही | हिंसा की आग में देश को क्यों झोंक रहे हैं संसद में पारित कानून को कोई भी कांग्रेसी मंत्री इनकार नहीं कर सकता | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूरा जयपुर बंद करके, दहशत का माहौल बनाकर शांति मार्च निकाला !! भाजपा देश में CAA पर फैलाये जा रहे भ्रम को दूर करने के लिए, नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में भाजपा के द्वारा जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है । !! शिवराज सिंह चौहान ने कहा नागरिक संशोधन कानून नागरिकता देने का कानून है ना कि किसी की नागरिकता लेने का कानून है   !!! 
  • Powered by / Sponsored by :