भाजपा परिवारवाद वाली पार्टी नहीं है बल्कि लोकतांत्रिक पार्टी है - केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर

भाजपा परिवारवाद वाली पार्टी नहीं है बल्कि लोकतांत्रिक पार्टी है - केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर

     

जयपुर, 08 अक्टूबर। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के पदभार ग्रहण समारोह में केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने समारोह में अपार जनसमूह और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा परिवारवाद वाली पार्टी नहीं है बल्कि लोकतांत्रिक पार्टी है जिसके चलते पूनियां अध्यक्ष बने है। आज का दिन बेहद ही विशेष है क्योंकि मोदी जी के नेतृत्व में वायुसेना के लिए राफेल आएगा और केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह वहीं शस्त्र पूजन करने के लिए गए हुए है। अब आतंकियों से लोहा लेने के लिए यह चाय बेचने वाला भी सफल प्रधानमंत्री बने हुए है। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी. सतीश, प्रदेश महामंत्री (संगठन) चन्द्रशेखर, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अरूण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, प्रदेश महामंत्री अभिषेक मटोरिया, कैलाश मेघवाल, वीरमदेव सिंह जैसास, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कोठारी, राजेन्द्र गहलोत, प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच, दीया कुमारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा, जयपुर शहर अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता सहित सांसद, विधायक एवं भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और हजारों की तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच संचालन प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने किया।  !!!
  • Powered by / Sponsored by :