रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया सदस्यता अभियान का शुभारंभ 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया सदस्यता अभियान का शुभारंभ 

   

  जयपुर दिनांक 06 जुलाई 2019  । भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान का आज शुभारंभ केन्द्रीय रक्षा मंत्री मा. राजनाथ सिंह जी द्वारा कृषि अनुसंधान केन्द्र, दुर्गापुरा, जयपुर में किया गया। सदस्यता अभियान शुभारंभ कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उप-नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, सदस्यता अभियान प्रदेश संयोजक सतीश पूनियां, सदस्यता अभियान प्रदेश सह-संयोजक सी.पी. जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन चन्द्रशेखर, जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी एवं प्रदेश पदाधिकारी, वर्तमान एवं पूर्व विधायक, जयपुर शहर से आये कार्यकर्ता उपस्थित थे। शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा. राजनाथ सिंह जी ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंति के साथ सदस्यता अभियान का शुभारंभ हैं, साथ ही भाजपा की विचारधारा को भारत में स्थापित करने वाले लोग आज यह पर्व मना रहे है। 02 सीट से 303 सीटों तक का सफर एक सक्रिय विचारधारा का परिणाम है, अर्थात 10,000% की वृद्धी कर भाजपा ने यह कामयाबी हासिल की है, और आज यह पार्टी वटवृक्ष के रूप में हो गयी है। 1984 से 2014 के बाद पहली बार भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है, जो जन-कल्याण के लिए कार्य करने में अग्रसर है। हमने विजय हासिल करके जश्न नहीं मनाया बल्कि कार्य करना आरंभ कर दिया और संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर मा. जे.पी. नड्ड़ा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया। इतनी बडी जीत के बाद भी ना हमारी चाल बदली ना कार्य करने का तरीका। जिस विचारधारा को साथ लेकर जनसंघ की स्थापना की व भाजपा को आगे बढ़ाया आज भी उसी विचारधारा को लेकर संगठन व सरकार में कार्य कर रहे है। भाजपा ने 11 करोड सदस्यों के साथ आज विश्व की सबसे बडी पार्टी होने का दर्जा प्राप्त किया है, यह हमारे लिए गौरव की बात है। अब हमारी जिम्मेदारी बडी है और हम इस बार 20% से ज्यादा सदस्य बनाकर अपना लक्ष्य पूर्ण करेंगे। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने बताया कि देश की रक्षा के लिए श्यामा प्रसाद जी ने अपने प्राणों का बलिदान दिया और आज ही हम सदस्यता अभियान का शुभारंभ कर रहे है। सदस्यता अभियान हमारी पार्टी का एक महत्वपूर्ण पायदान है जिससे हम नये लोगों को भी हमारी विचारधारा से जोडते है, उसी का परिणाम है आज राजस्थान प्रदेश में 52 लाख भाजपा के सदस्य है। इस बार हम 20% से ज्यादा सदस्य बनाकर मां भारती का नाम गौरवान्वित करेंगे। सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक सतीश पूनियां ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व मदनलाल सैनी को श्रृद्धांजलि अर्पित की व कहा की किसी का पगफेरा ठीक हो तो सभी कार्य शुभ होते है, आज मा. राजनाथ सिंह जी के पगफेरे के कारण मरू प्रदेश राजस्थान में वर्षा का आगमन हुआ है। आज सदस्यता अभियान शुभारंभ के मौके पर मा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी हमारे बीच पधारें है। इन्होने 2014 की मोदी सरकार में आतंकवाद के खिलाफ कडे कदम उठाये व देश को सुरक्षित बनाया। पूनियां ने बताया की भाजपा का सदस्य बनने के लिए टोल फ्री नं 8980808080 पर मिस्ड कॉल देकर बने। सदस्यता अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में मा. राजनाथ सिंह जी ने 23 नये विशिष्ठजनों को भाजपा के सदस्यता ग्रहण करवाई। !!! 
  • Powered by / Sponsored by :