बच्चों को वो पढ़ायें जो बच्चों के व देश के भविष्य के लिए ठीक को - गुलाब चंद कटारिया

बच्चों को वो पढ़ायें जो बच्चों के व देश के भविष्य के लिए ठीक को - गुलाब चंद कटारिया

   

  जयपुर, 11 सितम्बर 2019। भाजपा प्रदेश कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा के नेतृत्व में अनुसूचित जाति वर्ग के प्रमुख पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि की बैठक हुई। जिसमें पूर्व सेवानिवत्त अधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा किये जा रहे दलित अत्याचार की निन्दा की और वर्तमान दलित उत्पीड़न पर पार्टी ने कार्यकर्ताओं को जनता को साथ लेकर सोई हुई सरकार को जगाना है। इस बैठक में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन लाल मेघवाल, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी. सतीश, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओ.पी. महेन्द्रा, सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक सतीश पूनियां, विधायक मदन दिलावर, जोगेश्वर गर्ग, चन्द्रकांता मेघवाल, पूर्व विधायक जितेन्द्र गोठवाल, डॉ. विश्वनाथ मेघवाल आदि वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। केन्द्रीय मंत्री अर्जुन लाल मेघवाल ने बताया कि विरोधी पार्टी के नेता दुष प्रचार कर रहे है कि भाजपा आरक्षण हटा देगी, ऐसा कत्येही नहीं है। मोदी जी ने देश की जनता के लिए अच्छा काम किया है। दलितों के लिए अनेकों जनकल्यणकारी योजनायें लागू करके दलितों को लाभ पहुंचाया है। धारा 370 हटाकर ऐतिहासिक कदम देशहित में किया है, जो कि धारा 370 हटाना डॉ. भीमराव अम्बेडकर का भी सपना था। राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी. सतीश ने दिशा निर्देश दिया आप सब दलित कार्यकर्ताओं का साथ लेकर चलना चाहिये एवं पार्टी के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों को दलित वर्गों में जा करके प्रवास करना चाहियें। मोदी सरकार की जनकल्यणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना चाहिये तथा केन्द्र सरकार द्वारा गरीब महिलाओं के लिए अनेक योजना लागू करके दलित को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया ने कहा कि कार्यकर्ता स्वयं को मेहनत करनी पड़ेगी। विषय की जारी जानकारी प्राप्त करके ही जनता के बीच जाने में लाभ होगा। जिससे पार्टी का कार्यकर्ता को लोगों के समूह में केन्द्र की योजनाओं को सही ढ़ंग से रख सके। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने निर्देश दिया कि नगर निकाय के चुनाव को मध्यनजर रखते हुये अलग-अलग टीम बनाकर क्षेत्र में प्रवास करें। जिला, मण्डल व तहसील स्तर पर कार्यक्रम तय किये जाये। संतों, धार्मिक स्थलों के नाम सूचीबद्ध करें। साथ ही जाति, बिराधरी के प्रभावी लोगों की सूची, कर्मचारी संगठनों की सूची बनाकरके उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोड़ेने का काम करें। मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओ.पी. महेन्द्रा ने कहा कि एस.सी. मोर्चा पार्टी का अच्छा काम कर रहा है व मोदी सरकार ने बाबा साहेब अम्बेड़कर के सम्मान में पंचतिर्थों को विकसीत करने का काम किया।  !!!  
  • Powered by / Sponsored by :