1. कौशल डोडा 12 वर्ष HDFC जयपुर में वरिष्ठ पद पर रहे। इसलिए इन्होंने कांग्रेस पार्टी में कोई पद ग्रहण नहीं किया, परन्तु कांग्रेस पार्टी के साथ तन-मन-धन से जुड़े हुए हैं।
2. 30 वर्ष से कौशल व समस्त डोडा परिवार कांग्रेस पार्टी को समर्थन देता आया हैं और आगे भी निःस्वार्थ देता रहेगा।
3. 1,50,000 लाख लोग कौशल डोडा के साथ जुडे हुए है सोशल मीडिया के द्वारा और मैदान पर।
जनहित में भागीदारी
1. जवाहर नगर कच्ची बस्ती में विधवाओं व गरीब महिलाओं को सिलाई मशीन बांटकर रोजगार उपलब्ध कराये।
2. 4500 से ज्यादा रिश्ते करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई पंजाबी समाज विकास संस्था जयपुर के द्वारा।
3. 18 निर्धन लड़कियों की शादी में सम्पूर्ण योगदान दिया।
4. आदर्श नगर में कई मेडिकल कैम्प व रक्तदान शिविर लगाये।
5. कच्ची बस्ती में सफाई अभियान किया और कूडेंदान लगवाये।
6. आदर्श नगर में 1000 से ज्यादा पौधों का वितरण कर पर्यावरण सुधार में योगदान दिया।
6. जवाहरनगर कच्ची बस्ती में गरीबों को अनाज वितरण कार्य किये।
7. युवाओं के लिए क्रिकेट मैच का आयोजन किया।
8. डोडा परिवार ने राम मन्दिर आदर्श नगर में आने वाले भक्तजनों के लिए जूते-चप्पल रखने हेतु एक कमरे का निर्माण करवाया।
9. आदर्श नगर स्थित भगतसिंह पार्क में आने वाले आमजन हेतु बारिश से बचाव हेतु बैठने के लिए शेड का निर्माण करवाया।
10. गोल चक्कर पर स्थित सरकारी चिकित्सालय में वाटरकूलर
लगवाया।
11. जवाहर नगर कच्ची बस्ती में स्थित दो स्कूलों में बच्चों को किताबें, बैग, पढ़ाई का सामान भेट कर शिक्षा के लिए प्रेरित किया।
12. छात्र एवं छात्राओं को छात्रवृत्ति व विधवाओं को पेंशन भी दे रहे है।
युवा सोच - पंजाबी समुदाय समर्थन
1. आदर्श नगर में कौशल डोडा को सभी समुदाय और संप्रदाय के लोग एक युवा सेवाभावी लीडर के रूप में सराहते है।
2. 2008 में आदर्श नगर विधान सभा क्षेत्र से BJP के पंजाबी नेता
अशोक परनामी ही जीतते आये है, कांग्रेस की ओर से मौका मिलने पर युवा पंजाबी लीडर कौशल डोडा जीत का नया परचम लहरा सकते है।
मिशन और युवा सोच में विश्वास –
कौशल डोडा ने आदर्श नगर को राजस्थान का सबसे प्रगतिशील क्षेत्र बनाने का संकल्प लिया है |
डोडा परिवार ने 30+ साल से आदर्श नगर और स्थानीय क्षेत्रों के निवासियों के उत्थान के लिए समाजसेवी कार्य किये है |
कौशल का दूरदर्शी दृष्टिकोण आने वाली पीढियों के लिए प्रभावशाली है | वह सभी वर्ग, समुदाय और संप्रदाय के लोगों को तरक्की की राह पर लेकर जाना चाहते है |
कौशल का दृढ विश्वास है की युवाओं के आदर्श श्री राहुल गाँधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी एक नयी ऊर्जा के साथ भारत में बदलाव और तरक्की की नयी क्रांति लाएगी |
कौशल, फाइनेंस और मार्केटिंग में MBA हैं | उन्होंने 12 साल कॉर्पोरेट इंडस्ट्री में काम किया है और युवा की नब्ज और आकांक्षाएं पहचानते हैं |
पहुँच और प्रभाव –
आदर्श नगर, जयपुर और राजस्थान में 1,50,000+ से ज्यादा लोग कौशल के साथ जुड़े हुए है सोशल मिडिया और स्थानीय टीम के द्वारा |
सामाजिक कार्य और उपलब्धियां –
कौशल और उनके पिताजी श्री सगनलाल डोडा ने आदर्श नगर और स्थानीय क्षेत्रों में से 30 साल से सामाजिक कार्य करते आये है | डोडा परिवार ने क्षेत्र और स्थानीय निवासियों के उत्थान में बहुत योगदान दिया है |
4500+ से ज्यादा रिश्ते कराये गए है गरीब परिवार के बेटों और बेटियों के | विधवा और बेरोजगार को नौकरियों के नए अवसर प्रदान किये है | कौशल ने बेटियों को शिक्षित बनाने की प्रेरणा सबको दी है | नशामुक्ति हेतु भी कौशल के द्वारा कई शिविर लगाए गए है |
स्थानीय क्षेत्रों में रक्तदान शिविर और नेत्र ऑपरेशन भी कराये हैं जिससे हजारों निवासियों को मदद मिली है |
स्थानीय प्रभाव -
कौशल को आदर्श नगर और स्थानीय क्षेत्रों का युवा वर्ग बढ़ चढ़कर समर्थन देता हैं |
सभी संप्रदाय और समुदाय के लोग कौशल के इस मिशन और उनके प्रयासों की सराहना करते हैं | सभी वर्ग के लोग कौशल के आदर्श नगर की प्रगति के संकल्प का समर्थन करते है | इससे कौशल को बहुत प्रेरणा मिलती है |