पण्डित दीनदयाल उपाध्याय बूथ सम्पर्क अभियान

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय बूथ सम्पर्क अभियान

जयपुर दिनांक 10 सितम्बर, 2017। भारतीय जनता पार्टी के पण्डित दीनदयाल उपाध्याय बूथ सम्पर्क अभियान के तहत प्रदेश के सभी पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक, मण्डल अध्यक्ष 10 सितम्बर से 17 सितम्बर तक बूथ पर जाकर सम्पर्क अभियान को पूर्ण करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के मीडिया सम्पर्क विभाग प्रमुख आनन्द शर्मा ने बताया कि 10 सितम्बर से 17 सितम्बर तक भाजपा का पण्डित दीनदयाल उपाध्याय बूथ विस्तारक योजना के तहत बूथ जनसम्पर्क अभियान की शुरूआत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने की। उन्होंने शास्त्री नगर स्थित वार्ड नं. 81 के बूथ संख्या 45 पर जाकर समस्त जानकारियाँ प्राप्त की एवं घर-घर जाकर केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराया तथा बूथ की स्थिति का अवलोकन किया।
आनन्द शर्मा ने बताया कि भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने बगरू विधानसभा के बूथ संख्या 237 पर जाकर, जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा ने विद्याधर नगर विधानसभा के वार्ड नं. 9 के बूथ संख्या 186 पर जाकर जनसम्पर्क किया। प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने विद्याधर नगर विधानसभा के बूथ संख्या 120 पर जाकर सम्पर्क अभियान सम्पन्न किया।  
  • Powered by / Sponsored by :