प्रदेश में विभिन्न अपराधों में 751 गिरफ्तार

प्रदेश में विभिन्न अपराधों में 751 गिरफ्तार

जयपुर, 23अक्टूबर।पुलिस द्वारा जिलों में विभिन्न गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को पकडने का अभियान चला रखा है।जिसके अन्तर्गात पुलिस ने प्रदेश में गत सप्ताह विभिन्न अपराधों मे 751 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया हैं।
इस सम्बन्ध में राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों को विडियों कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा महिलाओं के साथ छेडछाड, शराब तस्करी एवं अवैध विक्रय में लिप्त, जुआ व सट्टे खेलने वाले एवं अवैध हथियार रखने वालां पर तत्परता से कार्यवाही करने के निर्देष पुलिस मुख्यालय द्वारा दिये गये थे।
पुलिस ने राज्य में महिलाओं के साथ छेडछाड करते पाये गये 2 व्यक्तियों, शराब तस्करी एवं अवैध विक्रय में लिप्त 47 व्यक्तियों, जुआ व सट्टे खेलने वाले 653 व्यक्तियों एवं अवैध हथियार रखने वाले 49 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा विभिन्न अपराधों में गिरफ्तार 751व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आगे नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
  • Powered by / Sponsored by :