अनुशासनहीनता के चलते कांग्रेस आलाकमान ने राजस्थान के तीन नेताओं को जारी किया कारण बताओं नोटिस, जानिए विस्तार से . . .

अनुशासनहीनता के चलते कांग्रेस आलाकमान ने राजस्थान के तीन नेताओं को जारी किया कारण बताओं नोटिस, जानिए विस्तार से . . .

राजस्थान कांग्रेस में जारी सियासी घमासान के बाद कांग्रेस आलाकमान ने रविवार को हुई अनुशासनहीनता के चलते राजस्थान के तीन वरिष्ठ नेता शांति धारीवाल, महेश जोशी और धर्मेंद्र राठौर को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। ये तीनों नेता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थक है। इससे पहले कांग्रेस पर्यवेक्षक अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली पहुँचकर अपनी लिखित रिपोर्ट सोनिया गांधी को सौंपी थी। उसके बाद कांग्रेस आलाकमान ने इन तीनों नेताओं पर कार्यवाही करने का फैसला लिया है।
राजस्थान में रविवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक नहीं हो पाई थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खेमे के विधायकों को लगा था कि यह बैठक सचिन पायलट को सीएम बनाने के लिए रखी गई थी। सचिन पायलट इसलिए बैठक में शामिल ही नहीं हुए थे। कई विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इस पर सख्ती दिखाते हुए कांग्रेस आलाकमान ने तीन नेताओं को नोटिस जारी किया है। तीनों को 10 दिन में जवाब देने के लिए कहा गया है।
सूत्रों के अनुसार नोटिस में कहा गया है कि शांति धारीवाल ससंदीय कार्यमंत्री है। उन्होंने अपने घर पर विधायक दल की बैठक के पैरेलल विधायकों की बैठक रखी, बैठक में मंच से संबोधित करने और विधायकों को मिस गाइड करके गंभीर अनुशासनहीनता का दोषी माना है। वहीं मुख्य सचेतक महेश जोशी को अनुशासनहीनता के चलते दोषी मानने पर नोटिस दिया है। उन्होंने विधायक दल की विधायकों को सूचना देकर भी उस बैठक का बहिष्कार किया है. फिर पैरेलल बैठक में खुद भाग लेने के साथ बाकी विधायकों को भी इसके लिए राजी और कंफ्यूज करने का काम किया। वहीं RTDC चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़ को इस पूरी प्लानिंग को साझा किया।
वहीं इस पुरे घटनाक्रम के बाद अशोक गहलोत का सियासी दांव सफल होता नजर आ रहा है, भले ही उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सवाल खड़ा कर दिया हो, लेकिन अशोक गहलोत मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने में कामयाब हो गये है, अर्थात् गहलोत राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव नही लड़ते है तो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही रह सकते है।
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी से फोन पर बातचीत करने के बाद मंगलवार शाम दिल्ली पहुंचे। आज सचिन पायलट सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते। राजस्थान में जारी राजनीतिक उठापटक को देखते हुए यह मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
  • Powered by / Sponsored by :