राहुल गाँधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने के लिए भारत जोड़ो पदयात्रा का किया आगाज, मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि कांग्रेस को ये अभियान पाकिस्तान में शुरू करना चाहिए

राहुल गाँधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने के लिए भारत जोड़ो पदयात्रा का किया आगाज, मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि कांग्रेस को ये अभियान पाकिस्तान में शुरू करना चाहिए

कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव व लोकसभा चुनाव में पार्टी को एकजुट व पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने के लिए राहुल गांधी लगातार कोशिश कर रहे है। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने आज कांग्रेस नेता राहुल गॉंधी के नेतृत्व में आज दिनांक 07 सितम्बर, 2022 से कन्याकुमारी से कश्मीर तक 150 दिवसीय, 3500 किलोमीटर की भारत जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत करेंगे। राहुल गांधी की यह यात्रा पांच महीने चलेगी। राहुल गांधी इसका आगाज खुद तमिलनाडु से करेंगे। दो चरणों में होने वाली इस यात्रा में अलग-अलग राज्यों के 100-100 लोग शामिल होंगे। कन्याकुमारी से शुरू होकर यह यात्रा अगले साल फरवरी में श्रीनगर में समाप्त होगी।

राहुल गाँधी अपनी यात्रा शुरू करने के लिए कन्याकुमारी पहुंच गए हैं, यहां तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राहुल गांधी को राष्ट्रीय ध्वज सौंप कर यात्रा की शुरुआत करेंगे। इससे पहले राहुल गांधी श्रीपेरुमबुदुर में राजीव गांधी मेमोरियल पहुंचे। यहां उन्होंने पिता राजीव गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा है कि ये यात्रा मेरे लिए तपस्या के समान है। ये 3570 कि.मी. की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से होकर गुजरेगी, इसमें 118 कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हैं।
बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी दक्षिण भारत में खासकर तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से होकर गुजरेंगे। लोकसभा सीटों के लिहाज से यहां 129 सीटें हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में इन प्रदेशों में कांग्रेस को महज 28 सीट ही मिली थी। वहीं भाजपा ने 29 सीटें जीती थी।

कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को अपना ये अभियान पाकिस्तान में शुरू करना चाहिए। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने कहा कि "भारत 1947 में कांग्रेस के दौरान विभाजित हो गया था। अगर वे भारत जोड़ो यात्रा शुरू करना चाहते हैं, तो राहुल गांधी को पाकिस्तान में ऐसा करना चाहिए। भारत में इस यात्रा को करने के क्या फायदे हैं? भारत जुड़ा हुआ है, और एकजुट है। मैं राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम को पाकिस्तान ले जाने के लिए सुझाव देना चाहता हूं। “

बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जो अपने को अपनी पार्टी से भी नहीं जोड़ सके, वो भारत जोड़ने की यात्रा पर निकले हैं। कांग्रेस के अपने पुराने समर्पित लोग, समर्पित नेता कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं और राहुल जी चले हैं देश जोड़ने। राहुल जी आप पहले अपना घर, पार्टी जोड़ लेते तब देश जोड़ने की बात करते। ये सिर्फ इनका छलावा है और दिखावा है।
  • Powered by / Sponsored by :