साल 2019 में भारतीय अर्थव्यवस्था में होगी वृद्धि: UN

साल 2019 में भारतीय अर्थव्यवस्था में होगी वृद्धि: UN

नई दिल्ली, 25 जनवरी: साल 2018-19 में भारत की इकॉनोमी में ग्रोथ रेट 7.4 प्रतिशत और 2019-20 में 7.6 प्रतिशत रह सकती है। यूएन की बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में ये अनुमान लगया गया है। यूएन की वैश्विक आर्थिक स्थिति और संभावनाएं 2019 रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि साल 2020-21 में भारत की जीडीपी की वृद्धि दर 7.4 फीसदी रहेगी। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि वृद्धि को मजबूत निजी उपभोग और ज्यादा ग्रोथ विस्तार वाले वित्तीय रुख और पिछले सुधारों की वजह से मदद मिल रही है। इसमें कहा गया कि साल के मध्य की वृद्धि दर के लिए निजी निवेश में सुधार महत्वपूर्ण है।
इस रिपोर्ट में वैश्विक अर्थव्यवस्था का जिक्र करते कहा गया है कि साल 2019 और 2020 में इसकी वृद्धि दर 3 फीसदी के करीब रहेगी।
  • Powered by / Sponsored by :