लड़कियों के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना हो सकता है खतरनाक

लड़कियों के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना हो सकता है खतरनाक

नई दिल्ली, 8 जनवरी: आजकल सोशल मीडिया का हमारी जिंदगी में बहुत बड़ा योगदान है। हर किसी को सोशल मीडिया पर वक्त गुजारना पसंद है लेकिन इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं जो लड़कियों को हैरान कर सकती है। आपको बता दें कि अगर लड़कियां सोशल मीडिया पर ज्यादा वक्त बिताती हैं तो वो डिप्रेशन का शिकार हो सकती हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन की रिसर्च में मिला है कि लगभग 40 प्रतिशत लड़कियाँ जो कि सोशल मीडिया पर एक दिन में 5 से ज्यादा घंटे गुजारती है तो उन्हें डिप्रेशन होने लगता है और इसके लक्षण दिखते हैं। ये दर लड़कों में बहुत कम है और इनमें ये सिर्फ 15 फीसदी है।
  • Powered by / Sponsored by :