मुख्यमंत्री गहलोत ने भाजपा पर साधा निशाना, अपना घर संभाले, कांग्रेस की ज्यादा पंचायती नहीं करें . . .

मुख्यमंत्री गहलोत ने भाजपा पर साधा निशाना, अपना घर संभाले, कांग्रेस की ज्यादा पंचायती नहीं करें . . .

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के रबर स्टैम्प के आरोप में भाजपा पर निशाना साधते हुए कि बीजेपी को कहो कि अपना घर संभाले, ज्यादा पंचायती करना छोड़ दे, वे कांग्रेस की ज्यादा पंचायती नहीं करें। उनकी इतनी हैसियत नहीं है कि वे पंचायती करने के लायक हैं।
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि जिन्होंने आजादी की जंग में मुखबिरी की हो बीजेपी के ये जो पहले नेता थे, आरएसएस- बीजेपी हो, इनके कई नेताओं ने तो उस जमाने में, पार्लियामेंट में डिस्कशन भी हुए हैं कई बार तो, कई लोग ऐसे थे उस जमाने में जो कि मुखबिरी करते थे अंग्रेजों की, भाग लिया नहीं फ्रीडम मूवमेंटबी ब के अंदर, कांग्रेस ने तो त्याग, बलिदान, कुर्बानी की कहानी आजादी के पहले की भी है, मोतीलाल नेहरू से लगाकर जितने भी अध्यक्ष बने हों, या नेता हुए हों, क्या-क्या नहीं किया? मोतीलाल नेहरू ने तो अपना स्वराज भवन, आनंद भवन देश को समर्पित कर दिया।
उन्होंने कहा कि इनकों शर्म भी नही आती है कि ये किसकी बात करते है, ये नए-नए लड़के आ गए। वे समझते नहीं है कि उन्हें पहले इतिहास पढ़ना चाहिए। बोलना सीखना चाहिए ताकि कम से कम उनकी खुद की छवि खराब नहीं हो। वरना इतिहास पढ़ने वाले लोग उनकी हंसी उड़ाते हैं। इनको कोई ज्ञान तो है नहीं। क्या है रबड़ स्टांप? ... कल सोनिया गांधी खुद खरगे के घर गईं। जिन्होंने 24 साल तक कांग्रेस की सेवा की है, कांग्रेस को एकजुट रखा है, दो बार यूपीए की सरकार बनाई है। अधिकांश राज्यों में सरकारें बनवाईं। उन्होंने कहा कि आज देश में अगर सम्मान पाने वाला कोई नेता है तो वह सोनिया गांधी है। भाजपा नेताओं द्वारा 70 साल में देश में हुई प्रगति पर सवाल उठाए जाने पर गहलोत ने कहा कि जो लोग कहते है कि 70 साल में कुछ नहीं हुआ, इससे बड़ा झूठ तो मैं समझता हूं कि कुछ नहीं होगा कि 70 साल में कुछ नहीं हुआ। जो कुछ हुआ 70 साल में हुआ है। आजादी के वक्त देश में सुई तक नहीं बनती थी।
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि नयी पीढ़ी को मालूम नहीं ये बातें। उसे गुमराह कर रहे हैं यो लोग। सत्ता में आने के बाद में बड़ा दिल रखना चाहिए, नयी पीढ़ी को समझाना चाहिए। अच्छी बात बतानी चाहिए अच्छे संस्कार देने चाहिए व अच्छी परंपरा बनानी चाहिए... ये उल्टा चल रहे हैं। ये लोग धर्म के नाम पर, जाति के नाम पर वर्तमान पीढ़ी को बिगाड़ रहे हैं, बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के अन्दर प्यार, मोहब्बत, भाई-चारा व सद्भावना रहनी चाहिए।
इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में जलमहल के पास संचालित इंदिरा रसोई पहुंचकर यहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया एवं उपस्थित महिलाओं एवं अन्य लोगों से बातचीत कर फीडबैक लिया। पत्नी श्रीमती सुनीता गहलोत, मंत्री डॉ महेश जोशी जी, उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी जी के साथ यहां खाना भी खाया।
उन्होंने योजना को लेकर खुशी जताई और बताया कि बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन यहां भोजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने हेतु "शुद्ध के लिए युद्ध" अभियान हमारी सरकार का कमिटमेंट है। मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचना महापाप की श्रेणी में आता है। इस अभियान के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आप भी शुद्ध के लिए युद्ध में भागीदारी निभाने के लिए 181 पर फोन कर मिलावटखोरी की सूचना दे सकते हैं। मिलावटखोरी पकड़े जाने पर सूचना देने वाले व्यक्ति को 51,000 रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे।
  • Powered by / Sponsored by :