महानरेगा : 871 लाख के 288 कार्य स्वीकृत 4 हजार 820 श्रमिकों का नियोजन 

  महानरेगा : 871 लाख के 288 कार्य स्वीकृत 4 हजार 820 श्रमिकों का नियोजन 

  चूरू, 24 अगस्त। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी स्कीम अन्तर्गत वर्ष 2017-18 में जिले की राजगढ, सुजानगढ एवं बीदासर पंचायत समिति क्षेत्र में कुल 288 कार्यों के लिए 871.34 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल सिंह द्वारा जारी स्वीकृति आदेशानुसार राजगढ पंचायत समिति क्षेत्र में 162 कार्यों पर श्रम मद में 30.06 लाख रुपये एवं सामग्री मद में 122.40 लाख रुपये व्यय किये जाकर एक हजार 620 श्रमिकों को रोजगार मुहैया करवाया जायेगा। इसी प्रकार सुजानगढ पंचायत समिति क्षेत्र में कुल 86 कार्यों पर श्रम मद में 131.29 लाख रुपये एवं सामग्री मद में 330.67 लाख रुपये व्यय किये जाकर एक हजार 300 श्रमिकों को नियोजित किया जायेगा। बीदासर पंचायत समिति क्षेत्र में 40 कार्यों पर श्रम मद में 92.25 लाख रुपये एवं सामग्री मद में 164.67 लाख रुपये व्यय किये जाकर एक हजार 900 श्रमिकों को रोजगार मुहैया करवाया जायेगा।
स्वीकृतकार्य - मुख्यकार्यकारीअधिकारीनेबतायाकिस्वीकृतकार्योंमेंकैटलशैडनिर्माण, निजीकुण्डनिर्माण, वृक्षारोपण, खाईफेंसिंगवभूमिसुधार, सार्वजनिकश्मशानभूमिविकासकार्य, बरहमासीग्रेवल, सड़कनवीनीकरण, सार्वजनिकजोहड़केसौंदर्यीकरणकेकार्यकरवाएंजाएंगे।उन्होंनेबतायाकिइनकार्योंपरकुल 4 हजार 820 श्रमिकोंकोरोजगारमुहैयाकरवाकरलाभान्वितकियाजायेगा।
  • Powered by / Sponsored by :