दिव्यांग व वृद्धजनो  को शीघ्र मिलेगी रेलवे प्लेटफॉर्म पर  ई – रिक्शा की सुविधा

  दिव्यांग व वृद्धजनो  को शीघ्र मिलेगी रेलवे प्लेटफॉर्म पर  ई – रिक्शा की सुविधा

  भीनमाल | स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर तथा वहाँ से ट्रेन के कोच तक  पहुँचने  के लिए दिव्यांग व वृद्धजन को शीघ्र ई – रिक्शा की  नि:शुल्क सुविधा मिलेगी | उक्त जानकारी देते हुए ओसवाल समाज सोश्यल ग्रुप के अध्यक्ष हेमराज मेहता ने बताया कि भामाशाह सरेमल कपुर चन्द कोठारी चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई द्वारा उक्त सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है | स्मरणीय रहे कि  दिव्यांग व वृद्धजन को ई – रिक्शा की  नि : शुल्क सुविधा हेतु हाल ही में उत्तर पश्चिमी रेलवे  के जोधपुर खण्ड के डिविजनल रेलवे मैनेजर ने स्वीकृति दे दी है | प्लेट फॉर्म पर बैटरी से  ई – रिक्शा के संचालन से प्रदुषण भी नहीं होगा तथा इससे शोर भी नहीं होगा | उक्त सुविधा पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नागरिक कल्याण  मंच के अध्यक्ष माणकमल भंडारी ने बताया कि दिव्यांग व वृद्धजन को ई – रिक्शा की  नि : शुल्क सुविधा से दादर–बीकानेर, बाड़मेर-बेंगलुरु, गांधीधाम-जोधपुर जैसी द्रुत गामी ट्रेन के समय यात्रियों की भीड-भाड से निजात मिलेगी | ऐसे में वृद्धजनो को अपने कोच तक पहुँचने में हो रही असुविधा से राहत मिलेगी | दिव्यांग व वृद्धजन  ई-रिक्शा पर अपना सामान भी रख सकेंगे | भंडारी ने उक्त सुविधा के लिए ओसवाल समाज सोश्यल ग्रुप के अध्यक्ष हेमराज मेहता को बधाई देते हुए इनके प्रयत्नो की सराहना की है | 
  • Powered by / Sponsored by :