भाजपा महिला मोर्चा की बैठक आयोजित

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक आयोजित

जयपुर दिनांक 27 अगस्त, 2017। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय जयपुर में प्रातः 11.00 बजे भाजपा महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी जी के ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम को सुना एवं भाजपा मुख्यालय में ही प्रातः 12.00 बजे भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा प्रभारी अल्का सिंह गुर्जर के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मधू शर्मा ने की।
भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी व बान्दीकुई विधायक अल्का सिंह गुर्जर ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की तिरंगा यात्रा रैली को प्रदेश के सभी जिलों में महिला मोर्चा द्वारा मण्डल स्तर तक निकाले जाने का आहृन किया। केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जनहित व दलितों के उत्थान हेतु लागू की गई फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी को हर परिवार तक पहुँचाने हेतु प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में घर-घर तक पहुँचाया जायेगा।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मधू शर्मा ने बताया कि स्वयं सहायता समूह सम्मेलन अधिक जिलों में सम्पन्न हो चुके है और जल्द से जल्द इस कार्यक्रम को मण्डल एवं बूथ स्तर तक भी करवाया जायेगा।
इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी बारूपाल, स्वाति परनामी, सारिका चौधरी, जोगी देवी विश्नोई, प्रदेश महामंत्री एकता अग्रवाल, प्रदेश मंत्री सूमन मीणा, सुशीला यादव, प्रदेश कार्यालय मंत्री कृतिका शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी चंचल चराया, प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य रेखा तँवर, सुनीता धाकड़, पुष्पा माथुर, सरोज खान एवं अनेक महिला मोर्चा कार्यकार् आदि उपस्थित रहे। 
  • Powered by / Sponsored by :