महिला मोर्चा द्वारा  पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की बैठक

महिला मोर्चा द्वारा  पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की बैठक

जयपुर दिनांक 06 दिसम्बर, 2017। भाजपा प्रदेश कार्यालय में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित ‘‘सर्व-स्पर्शी सदस्यता अभियान’’ के तहत प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की बैठक मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सदस्यता अभियान में बाँसवाड़ा जिले की जिलाध्यक्ष श्रीमती लीला पडीयार ने 14 हजार सदस्यता फॉर्म जमा करवाये। जयपुर देहात जिलाध्यक्ष श्रीमती आशा बैरवा ने 15 हजार सदस्यता फॉर्म जमा करवाये। प्रतापगढ़ जिले की जिला महामंत्री श्रीमती सुनयना हापावत ने 3 हजार सदस्यता फॉर्मों का ब्यौरा दिया।
मधु शर्मा ने प्रदेश के समस्त प्रदेश प्रभारियों एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्षों को निर्देश देते हुए बताया कि वे अपने-अपने जिले के हर मण्डल में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा स्कूली चलाने वाली 50-50 महिलाओं के नाम भाजपा प्रदेश कार्यालय को भिजवायें। तथा राजस्थान सरकार के शानदार 4 वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर महिला मोर्चा द्वारा जिले स्तर पर वाहन रैली का आयोजन करेंगी।
इस बैठक में महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सारिका चौधरी, प्रदेश कार्यालय मंत्री कृतिका शर्मा, सदस्य रेखा कँवर सहित कई जिलाध्यक्ष उपस्थित रही।
  • Powered by / Sponsored by :