महिला मोर्चा द्वारा आयोजित सर्व-स्पर्शी सदस्यता अभियान

महिला मोर्चा द्वारा आयोजित सर्व-स्पर्शी सदस्यता अभियान

जयपुर दिनांक 28 नवम्बर, 2017। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित सर्व-स्पर्शी सदस्यता अभियान के तहत प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की बैठक मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सदस्यता अभियान में चित्तोडगढ जिले से सबसे ज्यादा 15 हजार नये सदस्य बनाए गए। टोंक और जोधपुर जिले में भी ज्यादा सदस्य बनाए गए एवं जिन महिलाओं ने ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाए है उनको सम्मानित भी किया गया। सभी जिलों से मण्डल स्तर तक अभियान की रिपोर्ट ली गई। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने 2 लाख से अधिक नए सदस्य बनाए है।
इस बैठक में महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सारिका चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता बबीता शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी चंचल चराया, प्रदेश कार्यालय मंत्री कृतिका शर्मा, सदस्य सरोज सिंह सहित कई जिलाध्यक्ष उपस्थित रही।
  • Powered by / Sponsored by :