राजीव गांधी खेल रत्न अवार्डी झाझड़िया का घांघू के वाशिंदों ने किया जोरदार अभिनंदन

राजीव गांधी खेल रत्न अवार्डी झाझड़िया का घांघू के वाशिंदों ने किया जोरदार अभिनंदन

चूरू, 19 सितंबर। ग्राम पंचायत घांघू की ओर से रविवार को चूरू-राजगढ़ नेशनल हाइवे पर राजीव गांधी खेल रत्न अवार्डी पद्मश्री देवेंद्र झाझड़िया का जोरदार अभिनंदन किया गया।
इस दौरान घांघू सरपंच विमला देवी दर्जी ने कहा कि इतने लंबे कैरियर के साथ पैरा ओलंपिक में देश के लिए तीन-तीन पदक जीतना बहुत बड़ी उपलब्धि है। देवेंद्र की उपलब्धियां हम सभी का गौरव हैं। क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष चिमनाराम कारेल ने कहा कि देवेंद्र देश के सभी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। ढाढर ग्राम पंचायत के सुभाष खारड़िया ने कहा कि देवेंद्र जैसे खिलाड़ियों की वजह से देश में स्पोर्ट्स कल्चर विकसित हो रही है। सामाजिक कार्यकर्ता महावीर नेहरा ने झाझड़िया की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि देवेंद्र की कामयाबी के पीछे इनकी जिजीविषा और संघर्ष क्षमता का का हाथ है।
झाझड़िया को घांघू सरपंच विमला देवी दर्जी की ओर से अभिनंदन पत्र भेंट किया गया। इस दौरान सहायक निदेशक (जनसंपर्क) कुमार अजय, पूर्व सरपंच नाथी देवी नेहरा, ग्राम सेवा सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष परमेश्वर लाल दर्जी, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट युनुस खान, पूर्व एथलीट हरफूल सिंह रेवाड़, उप सरपंच पूर्ण सिंह शेखावत, अनिल जांगिड़, शारीरिक शिक्षक सफी मोहम्मद गांधी, रामसिंह सिहाग, हरलाल प्रजापत ढाढर, बीरबल नोखवाल, उमर खान, सौरव नेहरा, संजय दर्जी, विजेंद्र सिहाग, बन्ने खां, श्रवण कुमार गुर्जर, युसुफ पहाड़ियान, बजरंग लाल कपूरिया, विद्याधर रेवाड़, पंकज जांगिड़, केशरदेव गुरी, आदिल पहाड़ियान, हाजी युसुफ कुरैशी, जावेद युनुस अली, मोहम्मद रहीश, सुनील जांगिड़, विशाल दर्जी, रूपेश दर्जी, निखिल रेवाड़, हासम, प्यारेलाल गुरी, हेमराज दर्जी, परवेज खान आदि ग्रामीण मौजूद थे।
  • Powered by / Sponsored by :