मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए प्रमुख दावेदार, राजस्थान में कौन लेगा गहलोत की जगह ?

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए प्रमुख दावेदार, राजस्थान में कौन लेगा गहलोत की जगह ?

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए एक प्रमुख दावेदार के रूप में देखा जा रहा है| जिसके बाद राजस्थान की राजनीति में जबदस्त हलचल देखने को मिल रही है ! हालांकि इसकी कोई आधिकारिक रूप से पुष्टि नही हुई खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बात का खंडन किया है उन्होंने कहा की की जब तब इस पर आधिकारिक रूप से पुष्टि नही हो जाती तब तक कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती।
कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक आगामी रविवार को होने जा रही है। बैठक कांग्रेस ने नये अध्यक्ष के चुनाव के लिए कार्यक्रम को मंजूरी दी जाएगी। पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बताया कि यह बैठक डिजिटल माध्यम से होगी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इसकी अध्यक्षता करेंगी। कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत का नाम मिडिया में सामने आया है हालांकि
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज इस बात का खंडन किया है कि सोनिया गांधी ने उन्हें कांग्रेस प्रमुख बनने की पेशकश की थी. गुजरात में गहलोत ने मीडिया से कहा, 'मैं यह मीडिया से सुन रहा हूं, मुझे इसकी जानकारी नहीं है. मुझे जो भी जिम्मेदारियां दी गई हैं, उन्हें मैं निभा रहा हूं।' उनका यह भी कहना था, "मुझे दो जिम्मेदारियां दी गई हैं। एक तो गुजरात के लिए मुझे वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया है, वह मैं निभाता रहूंगा। (राजस्थान के) मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है वह मैं निभाता रहूंगा। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार एक बार फिर से कैसे बने, यह मेरा प्रयास रहेगा. यही मेरे दो काम रहेंगे।" यह पूछे जाने पर कि क्या वह आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलेंगे तो गहलोत ने कहा कि वह सोनिया गांधी के साथ बाहर गए हैं। गौरतलब है कि सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए विदेश गई हैं।
राजस्थान कांग्रेस के सामने एक यक्ष प्रश्न खड़ा हो गया है? अब राजस्थान में अशोक गहलोत की जगह सचिन पायलट ले सकते है? कौन बनेगा राजस्थान का मुख्यमंत्री ? राजस्थान में कांग्रेस किसके नेतृत्व में 2023 का चुनाव ? लड़ेगी
आपको बतादें की कांग्रेस को 20 सितंबर तक पार्टी का नया अध्यक्ष चुनना है। राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार के बाद पार्टी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से वह दोबारा अध्यक्ष बनने के लिए इनकार कर रहे हैं। सोनिया गांधी का कहना है कि खराब स्वास्थ्य की वजह से वह अध्यक्ष पद पर नहीं रह सकतीं।
  • Powered by / Sponsored by :