भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने जी.एस.टी. को देश की अर्थ व्यवस्था में ऐतिहासिक आर्थिक सुधार  बताया  

   भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने जी.एस.टी. को देश की अर्थ व्यवस्था में ऐतिहासिक आर्थिक सुधार  बताया  

  जयपुर दिनांक 01 जुलाई, 2017। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने आज सम्पूर्ण भारत में रात्री 12.00 बजे पश्चात् माल और सेवाकर (जी.एस.टी.) के लागू करने को देश की अर्थ व्यवस्था में ऐतिहासिक आर्थिक सुधार  बताया हैं।
प्रदेशाध्यक्ष परनामी ने कहा कि देश में कई प्रकार के करों के ढाचे से व्यापार एवं अर्थ व्यवस्था में कई प्रकार की कठिनाईयां आती थी जिससे सभी क्षेत्र के व्यापारियों को कई चैनल्स में करों का भुगतान एवं विभिन्न करों का सामना करना पड़ता था, जिससे ग्राहकों भी नुकसान उठाना पड़ता था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरदर्शीता एवं आर्थिक सुधारों के विजन ने सम्पूर्ण भारत में एक कर - एक भारत - एक बाजार  की अवधारणा को पुष्ट कर दिया हैं।
परनामी ने बताया कि जी.एस.टी. का मकसद महंगाई पर काबू पाना हैं इसीलिए विभिन्न वर्गां में फैली हुई महंगाई बढ़ने की भ्रामक बातों पर ध्यान ना देकर सभी व्यापारियों को प्रधानमंत्री मोदी जी के हाथ मजबूत करने चाहिए, क्योंकि इस टैक्स रिफोर्म से देश की जी.डी.पी. 01.05 से 02.00 तक ऊपर जायेगी। जी.एस.टी. बिल्कुल सहज व स्पष्ट है जिससे टैक्स बढ़ने की अनिवार्यता सुनिश्चित कर सरकारी राजस्व बढ़ाना हैं। यह करों के फालतू बोझ को कम कर ग्राहकों को भी लाभ पहूंचायेगा।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने आज रात्री 12.00 बजे पश्चात् संसद के ऐतिहासिक सभागार में जी.एस.टी. के लागू होने की घोषणा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली को बधाई एवं धन्यवाद प्रेषित किया हैं।   
  • Powered by / Sponsored by :