मुख्यमंत्री आत्मीय भाव से आमजन से मिले, जन समस्याओं को सुना

मुख्यमंत्री आत्मीय भाव से आमजन से मिले, जन समस्याओं को सुना

बारां, 4 नवम्बर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बारां दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को सर्किट हाउस बारां में आत्मीय भाव से विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों एवं आमजन से मुलाकात करते हुए जनसमस्याओं को सुना और राहत दिलवाने का भरोसा दिया। इस मौके पर कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का बारां आगमन पर पगड़ी व सूत की माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन भी किया।
शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने किया अनूठा अभिनंदन-
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सर्किट हाउस बारां में शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात करते हुए प्रदेश में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के सभी कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा मिली है। मुख्यमंत्री द्वारा ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने का फैसला कर्मचारियों के हित में है और इसके लिए सभी तहे दिल से उनके आभारी है। प्रदेश में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू होने के बाद अन्य राज्यों द्वारा भी अनुसरण किया गया है। मुख्यमंत्री के समक्ष षिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने एक स्वर में गीत की पंक्तियां गाकर अपनी भावनाओं को अनूठे तरीके से प्रस्तुत कर उनका अभिनंदन किया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम से कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा मिलेगी। प्रदेश सरकार किसान, मजदूर, कर्मचारी सहित सभी वर्गों के सर्वांगीण कल्याण के प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा, खान, पेट्रोलियम व गोपालन विभाग मंत्री प्रमोद जैन भाया, सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री भजनलाल जाटव, जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, विधायक पानाचंद मेघवाल, निर्मला सहरिया, अधिकारीगण, आमजन मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री का बारां से प्रस्थान-
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को बारां यात्रा के दूसरे दिन प्रातः 9.45 बजे पुलिस लाईन स्थित हेलीपेड से बारां से प्रस्थान कर गए। इस मौके पर खान, पेट्रोलियम व गोपालन विभाग मंत्री प्रमोद जैन भाया, जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, विधायक पानाचंद मेघवाल, निर्मला सहरिया, जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा ने बारां आगमन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
  • Powered by / Sponsored by :