कृष्ण शर्मा बने हाडौती आदिगौड ब्राह्मण महासमिति युवा संभागीय अध्यक्ष

कृष्ण शर्मा बने हाडौती आदिगौड ब्राह्मण महासमिति युवा संभागीय अध्यक्ष

बारां 15 सितम्बर। अखिल हाडौती आदिगौड ब्राह्मण महासमिति की संभागीय बैठक आर. के. गार्डन में आयोजित हुई। जिसमें पूर्व कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने पर नई पदाधिकारियों की नियुक्ति सर्वसहमति से की गई। जिसमे संभागीय अध्यक्ष पद पर बूंदी जिले से केशव कानोडिया, महिला प्रकोष्ठ की संभागीय अध्यक्ष पद पर कोटा जिले से ऋतु शर्मा व युवा प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष कृष्ण शर्मा को चुना गया। कृष्ण की इस नियुक्ति पर पदाधिकारियों व सदस्यों ने खुशी व्यक्त करते हुए उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निवर्तमान संभागीय अध्यक्ष जगदीश शर्मा, विशिष्ट अतिथि साँगोद विशिष्ट महिला प्रकोष्ठ की संभागीय अध्यक्ष रेखा हरित, युवा प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष मुकेश वोहरा, बारां समाज के अध्यक्ष आदित्य भारद्वाज, बारां जिलाध्यक्ष जगदीश शर्मा, झालावाड के जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, बूंदी के जिलाध्यक्ष श्याम किशोर जखाणा थे। अध्यक्षता कोटा के जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी शर्मा ने की। कार्यक्रम में महिला मंडल की बारां जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, कोटा जिलाध्यक्ष मंजू गौड, झालावाड़ जिलाध्यक्ष रमा शर्मा बूंदी की जिलाध्यक्ष रेखा कानोडिया व समाज के कई वरिष्ठ व प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। युवा प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष बारां के कृष्ण शर्मा बनने पर युवा अध्यक्ष अजय शर्मा, बूंदी के युवा अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा, कोटा के युवा अध्यक्ष रमाकांत शर्मा व कई युवाओं ने खुशी जाहिर की। संचालन जितेंद्र शर्मा पम्मी ने किया।
  • Powered by / Sponsored by :