जानिए वो कारण जिनसे वास्तु दूषित होकर धन वृद्धि को रोक देता है।

जानिए वो कारण जिनसे वास्तु दूषित होकर धन वृद्धि को रोक देता है।

पानी का टपकना : अगर आपके घर के किसी भी नल्के या फिर टंकी मे से पानी टपकता है तो इसका आश्य है कि आपके घर से धन का अत्याधिक व्यय हो रहा है। इन्हे हमेशा बंद रखे और टंकियो मेसे पानी का टपना ठीक करवाएं। धर्म शास्त्रो मे जल को देव कहा गया है, जब कोई बिना कारण जल का अपव्यय करता है तो उसके घर धन नही रुक पाता, वैसे एक बात और बताता हूँ आप जब भी जल पीये उतना ही ग्लास मे ले जितने की आवश्यकता हो, यदि जल गिलास मे बच जाए तो उसे बहा दीजिये, उसे फेंके नही। पेड़ो पर सुखी पत्तियां : अगर आपके घर मे लगे पौधो पर सूखी पत्तियां नजर आने लगी है तो उनकी कटाई करनेमे समय ना लगाएं। घर मे लगे पौधों को हमेशा हरा-भरा रखें।घर मै पेड़ो पर सुखी पत्तीरहने से बुध ग्रह खराब होता है और कर्ज की स्थिति बनती है। पूजा और सजावट के फूल : घर की सजावट के लिए कभी सूखे फूलो का प्रयोग नहीं करना चाहिए। अगर आपको फूलपसंद है तो हमेशा प्राकृतिक खुशबूदार फूलों को ही घर मे रखे। जब पूजा की माला सुखजाए तो उसे घर से बाहर कर देना चाहिये। बिजली का सामान : अगर बिजली का कोई सामान कार्यरत नहीं है या खराब है तो उसे जल्द से जल्द ठीककरवाएं या घर से बाहर कर दे। घर मे अक्सर बिजली के पुराने तार या सामान बेवजह बरसो से पढ़े रहते है, जिससे राहू ग्रह प्रबल हो जाता है ,और घर की नकारात्मकता बढ़ जाती है। बिल्ली का प्रवेश : जिस घर मै बिल्ली का प्रवेश अक्सर होने लगता है, अथवा जिस घर पर आकर बिल्ली रोती है या उनमे झगड़ा होता है, उस घर मै परेशानी के साथ धन का आवागमन रुक जाता है। छत की सफाई : अकसर घरो मे छत का उपयोग बेकार पड़े सामान को रखने के लिए किया जाता है। लेकिन ऐसा करना धन के आगमन के लिए बाधक साबित होता है। छत हमेशा साफ रखने का प्रयत्न करना चाहिए। कई लोग घर पर ईशान कोण मै अटाला रखते है जो धन के आवागमन को रोक देता है। दीवारो पर निशान : घर के बच्चे कई बार घर की दीवारो पर पेन या पेंसिल से कुछ निशान बना देते है अगर आपके घर की दीवारो पर निशान पड़ गए है, उनकी पपड़ी उतरने लगी है तो जल्द से जल्द उसे ठीक करवाएं। यह दुर्भाग्य और निर्धनता को आकर्षित करते है। घर मे चमगादड़ का प्रवेश : चमगादड़ का दिखना बहुत अशुभ माना जाता है। अगर घर मे यह प्रवेश कर जाए तो यहदुर्भाग्य, निर्धनता के साथ-साथ बुरे स्वास्थ्य का भी परिचायक है। टूटा हुआ शीशा : घर मे टूटा हुआ शीशा ना सिर्फ वास्तु के नियमो के विरुद्ध है बल्कि ये पूरेप्रभाव के साथ नकारात्मक ऊर्जा को प्रवेश करने के लिए रास्ता भी देता है। यदिखिड़कियो के कांच भी टूटे हो तो तुरन्त बदले । मकड़ी का जाला : घर मे मकड़ी का जाल बुनना दुर्भाग्य की निशानी है। इसे जल्द से जल्द हटवाएं औरआगे से ऐसा ना हो इसके लिए घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे। कई घरो मे मकड़ी घरके मन्दिर और भगवान की फोटो और मूर्ति पर भी अपना जाला बना लेती है, जो सबसे ज्यादाखराब होता है। कबूतर का घोंसला घर मे होना : वास्तुशास्त्र के अनुसार घर मे कबूतर का घोंसला अस्थिरता के हालात पैदा करताहै और साथ ही निर्धनता को भी आमंत्रण देता है। अगर आपके घर मे ऐसा कुछ है तो जल्दसे जल्द इसे हटाने का प्रयास करे। यंत्रो पर धूल का जम जाना : हम अक्सर घर मे श्री यन्त्र, वास्तु यन्त्र , आदि यन्त्र रखते है, लेकिन अभीआप मन्दिर मे जाकर देखिये की वो यन्त्र कितने गन्दे और काले पढ़ गए है, जब से आप घरलाये एक बार भी उन्हें साफ़ नही किया, उनसे प्राप्त होने वाली ऊर्जा समाप्त हो जातीहै। मधुमक्खी का छत्ता घर पर लगना : शहद की मक्खी का डंक तो वैसे ही खतरनाक होता है, लेकिन घर मे इसका बनाया हुआघोंसला नकारात्मक परिणाम देता है। घर के भीतर इसकी मौजूदगी एक अशुभ संकेत है।