नवाचारों के साथ विज्ञान शिक्षण की सरल तकनीक सिखाते शर्मा

नवाचारों के साथ विज्ञान शिक्षण की सरल तकनीक सिखाते शर्मा

उदयपुर, 06 नवंबर/शहर के राजकीय गुरु गोविन्द सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को विज्ञान एवं अंग्रेजी शिक्षण के क्षेत्र में किये गये नवाचारों के बारे में सेवानिवृत व्याख्याता प्रदीप शर्मा ने व्याख्यान दिया। आसन्न परीक्षा के मद्देनजर विद्यार्थियों को शिक्षण की सरल तकनीक बताते हुए उन्होंने रसायन विज्ञान में क्लिष्ट मानी जाने वाली आवृत सारणी को स्थानीय भाषा में नवाचारों का प्रयोग कर सरलतम तरीके से जानकारी प्रदान की और विद्यार्थियों से इसका अनुसरण करने को कहा।
शर्मा ने वनस्पति विज्ञान एवं प्राणी विज्ञान के वर्गीकरण एवं अंग्रेजी विषय पर भी सरलतम तरीके से नवाचार का प्रयोग करते हुए समझाया। श्री शर्मा शहर के विभिन्न विद्यालय एवं महाविद्यालयों में विज्ञान के विद्यार्थियों को विज्ञान शिक्षण में नवाचारों के साथ विभिन्न प्रयोगों को सरलतम तरीके से समझाकर लाभान्वित करने का सेवाकार्य कर रहे है। शर्मा के इस प्रयास की सराहना करते हुए संस्था प्रधान इशा धर्मावत ने आभार जताया। इस अवसर पर रसायन विज्ञान विभाग के पंकज पटेल व पवन कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।
  • Powered by / Sponsored by :