संभाग स्तरीय अमृता हाट की तैयारियां जोरों पर

संभाग स्तरीय अमृता हाट की तैयारियां जोरों पर

उदयपुर, 12 फरवरी/आगामी 14 से 20 फरवरी तक उदयपुर के भण्डारी दर्शक मण्डप, गांधी ग्राउण्ड में आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय अमृता हाट की तैयारियां जोरों पर है। महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक संजय जोशी ने बताया कि जिला प्रशासन, महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास एवं अन्य सबंधित विभागों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस हाट को लेकर आवश्यक तैयारियां कर ली गई। जिले में विभिन्न क्षेत्रों में होर्डिंग-फलैक्स लगाये जा चुकें है। साथ ही आकाशवाणी केन्द्र के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जोशी ने बताया कि महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित हाट में विभिन्न जिलो से महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित सामग्रीयों का विपणन एवं प्रदर्शन किया जायेगा।
  • Powered by / Sponsored by :