अतिरिक्त मुख्य सचिव ने किया सज्जनगढ़ जैविक उद्यान व अभयारण्य का अवलोकन

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने किया सज्जनगढ़ जैविक उद्यान व अभयारण्य का अवलोकन

उदयपुर, 16 फरवरी/वन पर्यावरण एवं खान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुदर्शन सेठी ने शनिवार को वन विभाग के सज्जनगढ़ जैविक उद्यान व अभयारण्य का अवलोकन किया। इस अवसर परर संभागीय आयुक्त भवानी सिंह देथा, मुख्य वन सरंक्षक राहुल भटनागर व इन्द्रपाल सिंह मथारू, उप वन सरंक्षक शैतान सिंह देवड़ा, सहायक वन सरंक्षक चन्द्रपाल सिंह चौहान व सज्जनगढ़ प्रभारी व क्षेत्रीय वन अधिकारी विनोद तंवर आदि मौजूद रहे।
श्री सेठी ने पार्क में करवाये गये कार्यों की प्रंशसा की एवं इस पार्क को राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ ईको पर्यटन स्थल बताया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश प्रदान किये कि पार्क के बाहर प्रवेश द्वार पर एवं अन्दर किसी उचित स्थल पर मोलश्री के भी वृक्ष लगाये जाए। बॉयोलोजिकल पार्क में द्वितीय फैज में करवाये जाने वाले कार्यो बाबत् स्थान का भी अवलोकन करवाया। द्वितीय फैज में हिप्पोपोटेमस, जेब्रा, जिराफ, नाक्टरनल हाउस व रेपटाईल हाउस के पांच एनक्लोजर बनाये जाएंगे। द्वितीय फैज कार्य शीध्र आरंभ कराने हेतु निर्देश प्रदान किये ।
तत्पश्चात् अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र का भी अवलोकन किया। अभयारण्य में स्थित सज्जनगढ़ पैलेस के सुढृढीकरण कार्यों को देखा। उन्हें अवगत कराया कि पैलेस पर इन्टरप्रिटेशन सेंटर एवं ट्राइबल म्यूजियम बनाने का कार्य हेतु कार्य आदेश दे दिया है जिसका कार्य शीध्र ही मूर्तरूप लेने जा रहा है जो पर्यटकों के लिए विशेष आर्कषण का केन्द्र बनेगा। संभागीय आयुक्त श्री देथा ने कार्य शीध्र कराने हेतु निर्देश प्रदान किये। भ्रमण दौरान खान विभाग के निदेशक जितेन्द्र उपाध्याय, खनिज अभियन्तागण, क्षैत्रीय वन अधिकारी श्री गोठवाल भी उपस्थित रहे।
  • Powered by / Sponsored by :