राहुल प्रियंका गांधी सेना (कांग्रेस) का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम

राहुल प्रियंका गांधी सेना (कांग्रेस) का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम

जयपुर। राहुल प्रियंका गांधी सेना (कांग्रेस) का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम शनिवार को यूथ हॉस्टल आयोजित किया गया । नेशनल मीडिया इंचार्ज ओम दैया ने बताया 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर हुवे इस आयोजन में राजस्थानी परम्परागत अतिथियों का साफा ओर पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया । राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा ने सेना की सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा के कुशासन के चलते बेरोजगारी और मंहगाई बढ़ी है । जिसकी वजह से सारे आम अपराध हो रहे हैं। देशभर में सेना टीम जोड़ा जा रहा है।

सेना के कार्यकर्ताओं ने कोंग्रेस की रीति नीतियों को आम आदमी का पहुंचा रहे हैं । राजस्थान प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद गांधी ने अपने कहा राजस्थान में सेना की टीम तैयार की जा रही है। महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में युवाओं को सेना से जोड़ा जा रहा है। कार्यकर्ता कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर कार्य करने में लगे हुए हैं।

कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक लोकेश सैनी, राष्ट्रीय सचिव अरुण शर्मा महासचिव इंद्र कौशिक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सैदावत, राष्ट्रीय यूथ अध्यक्ष गौरव शर्मा प्रदेश अध्यक्ष यूथ गोपाल महेश्वरी प्रदेशाध्यक्ष धन सिंह नरूका, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ अरविंद जायसवाल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मुर्तजा अली, कार्यालय प्रभारी रवि गवारिया, महिला प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सुषमा पारीक, प्रदेश महासचिव कमल भारद्वाज, जयपुर जिलाध्यक्ष संजय कुमार, अलवर जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा, एडवोकेट हरिकिशन तिवारी, बृज सुंदर संगठन मंत्री ने सम्बंधित किया ।
  • Powered by / Sponsored by :