आत्म विश्वास एवं मनोबल उंचा रखना आवश्यक

आत्म विश्वास एवं मनोबल उंचा रखना आवश्यक

सवाई माधोपुर, 11 जनवरी। पुलिस लाइन में महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र के तत्वावधान में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी.सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने किया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने उपस्थित बालिकाओं से कहा आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित होने के साथ-साथ बालिकाओं में आत्म विश्वास, आत्मबल एवं मनोबल भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज हमें नैतिक मूल्यों को अपनाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी देते हुए 13 वर्ष से अधिक उम्र की बालिकाओं को प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए पंजीयन करने की बात कही।
कार्यक्रम में प्रशिक्षकों द्वारा आत्मरक्षा के संबंध में विभिन्न जानकारियों का डेमो प्रदर्शन भी किया। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र यादव, विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधि एवं प्रशिक्षण में भाग लेने आई बालिकाएं उपस्थित थे।
  • Powered by / Sponsored by :