केंद्रीय मंत्रीपरिषद् से उपेंद्र कुशवाहा का इस्तीफा, NDA से भी होंगे अलग

केंद्रीय मंत्रीपरिषद् से उपेंद्र कुशवाहा का इस्तीफा, NDA से भी होंगे अलग

नई दिल्ली, 11 दिसंबर: बिहार में सीट बंटवारे से नाराज रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने केंद्रीय मंत्रीपरिषद् से इस्तीफा दे दिया। सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने जानकारी दी है कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार उन्होंने भाजपा नेतृत्व वाली NDA से भी अलग होने ही घोषणा कर दी।
माना जा रहा है कि कुशवाहा JDU प्रमुख और मुख्यमंत्री नितीश कुमार से नाराज हैं और उनके NDA से अलग होने पर राज्य के राजनैतिक समीकरण बदल सकते हैं। कुशवाहा की पार्टी को 2019 लोकसभा चुनाव में मात्र 2 सीट मिलने के फैसले के समय से ही वे नाराज चल रहे हैं। ज्ञात हो कि भाजपा और जेडीयू 16-16 जबकि लोजपा को पांच सीटें और अन्य को एक सीट मिलेगी।
  • Powered by / Sponsored by :