भरतपुर संभाग में राजस्थान गौरव यात्रा का कार्यक्रम

भरतपुर संभाग में राजस्थान गौरव यात्रा का कार्यक्रम

जयपुर दिनांक 01 अगस्त, 2018। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 4 अगस्त से माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती वसुधंरा राजे के नेतृत्व में शुरु होने वाली राजस्थान गौरव यात्रा 16 अगस्त से 20 अगस्त तक भरतपुर संभाग में रहेगी। यह 4 दिवसीय यात्रा भरतपुर संभाग में 534 किलोमीटर का सफर तय करेगी, इस दौरान निर्धारित 40 स्थानों पर राजस्थान गौरव यात्रा का स्वागत होगा और 15 स्थानों पर आम सभा आयोजित की जायेगी।
विमल कटियार ने बताया राजस्थान गौरव यात्रा भरतपुर संभाग में 17 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी तथा संभाग के 4 जिले सवाई माधोपुर, करौली, भरतपुर और धौलपुर कवर किये जायेगे।
16 अगस्त को माननीया मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे सुबह 9 बजे हैलिकॉप्टर द्वारा रणथम्भौर पहुंचकर प्रथम पूज्य आराध्य श्री गणेश जी के दर्शन कर यात्रा प्रांरभ करेगी, 10 बजे बजरिया सवाई माधोपुर पहुंचेगी जहां यात्रा का भव्य स्वागत किया जायेगा, तत्पश्चात 10:30 बजे सूरवाल पहुंचने पर यात्रा का स्वागत होगा, वहां से चलकर राजस्थान गौरव यात्रा 11 बजे भाड़ौती, 11:30 बजे बहतेड़, दोपहर 12 बजे मलारना पहुंचेगी इन सभी स्थानों पर यात्रा का स्वागत होगा।
दोपहर 12:30 बजे यह यात्रा बाटोदा बामनवास पहुंचेगी जहां आम सभा आयोजित की गई है। 2 बजे यात्रा मोरपा पहुंचेगी वहां यात्रा का स्वागत होगा मोरपा के बाद जीवद नदी (गंगापुर सिटी) होकर 3 बजे यह यात्रा अमरगढ़ चौकी पहुंचेगी इन दोनों स्थानों पर यात्रा का स्वागत होगा, दोपहर 3:30 बजे गंगापुर सिटी में माननीय मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आम सभा को सम्बोधित करेगी, शाम 5:30 बजे कुडगांव, सपोटरा और 6 बजे पटोर में यात्रा का स्वागत किया जायेगा तथा शाम 7 बजे करौली में आम सभा होगी तथा यही माननीय मुख्यमंत्री जी का रात्रि विश्राम होगा। इस दिन कुल 115 किलोमीटर का सफर यात्रा तय करेगी।
17 अगस्त को सुबह करौली से शुरु होकर 10 बजे यात्रा गुडला (करौली) पहुंचेगी, यहां से 10:30 बजे सुन्दरपुरा 11 बजे कटकट मोड 11:30 पर काचरौली होकर दोपहर 12 बजे यात्रा हिन्डौन पहुंचेगी इन तीनों स्थानों पर यात्रा का स्वागत होगा और हिन्डौन में आम सभा आयोजित की जायेगी। हिन्डौन से चलकर 1 बजे यात्रा गढ़ी पनमेडा (हिन्डौन) पहुंचेगी। यहां से 1:30 बजे लपावली (टोडाभीम) 2 बजे नांगल शेरपुर और 2:15 बजे टोडाभीम पहुंचेगी। लपावली और नांगल शेरपुर में यात्रा का स्वागत होगा टोडाभीम में आम सभा आयोजित की जायेगी। 3:15 बजे यात्रा भैंसा (टोडाभीम) पहुंचेगी यहां यात्रा का स्वागत होगा। 3:30 बजे राजस्थान गौरव यात्रा गाजीपुर मोड महुआ होकर 3:45 पर सांथा पहुंचेगी जहां स्वागत किया जायेगा इसके बाद 4 बजे भुसावर वैर में आम सभा का आयोजन होगा यहां से चलकर शाम 5:30 बजे छोकरवाड़ा और 6 बजे हलैना में यात्रा का स्वागत किया जायेगा शाम 6:30 बजे नदबई पहुंचने पर आम सभा रखी गई है और यही रात्रि विश्राम होगा। इस दिन राजस्थान गौरव यात्रा 130 किलोमीटर का सफर तय करेगी।
19 अगस्त को यात्रा सुबह 10 बजे भरपुर में बिहारी जी के दर्शन के साथ पुनः प्रारंभ होकर 11 बजे बैलाडा डीग कुम्हेर पहुंचेगी, कुम्हेर से 11:30 बजे सेथ और 11:45 पर आउ जाएगी। कुम्हेर, सेथ और आउ में मुख्यमंत्री जी का स्वागत होगा, दोपहर 12 बजे डीग में आम सभा आयोजित की जायेगी। वहां से 1:30 बजे नरेनाकटा (नगर) पानहेरी में यात्रा पहुंचेगी जहां स्वागत होगा। दोपहर 2 बजे नगर पहुंचने पर मुख्यमंत्री जी आम सभा को संबोधित करेगी। दोपहर 3:30 बजे गुलपाडा (कांमा), 4 बजे अमरूका चौराहा, 4:15 बजे राप पहुंचेगी तथा स्वागत का कार्यक्रम होगा शाम 4:30 बजे कामा में आम सभा होगी 6 बजे भरतपुर में विशाल आम सभा तथा रात्रि विश्राम होगा इस दिन कुल दुरी 141 किलोमीटर तय होगी।
20 अगस्त को भरतपुर से प्रातः 9 बजे शुरु होकर 10 बजे उच्चैन (नदबई) पहुंचेगी वहां से वीरमपुरा (बयाना) सुबह 10:30 बजे, 11 बजे बयाना में आम सभा होगी 12 बजे खेडियामोड, 12:30 बजे बंदबारेठा, 1 बजे कोठथाना, 2 बजे बसेडी में आम सभा होगी, दोपहर 2:30 बजे आंगई, 3 बजे बाडी में आम सभा होगी। सायं 4 बजे बिजौली और 4:30 बजे विश्नौदा में यात्रा का स्वागत होगा। शाम 5:30 बजे धौलपुर पहुंचने पर राजस्थान गौरव यात्रा का भव्य स्वागत होगा और एक विशाल जनसभा आयोजित होगी। धौलपुर में ही भरतपुर संभाग की राजस्थान गौरव यात्रा का समापन होगी यही रात्रि विश्राम रखा गया है, इस दिन राजस्थान गौरव यात्रा 148 किलोमीटर का सफर तय करेगी।
  • Powered by / Sponsored by :