भाजपा ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भैंस के आगे बीन बजाकर गहलोत सरकार को चेताया

भाजपा ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भैंस के आगे बीन बजाकर गहलोत सरकार को चेताया

जयपुर, 02 अगस्त। राजस्थान सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में सोमवार को भाजपा ओबीसी मोर्चो के कार्यकर्ताओं ने राजधानी में बड़ा प्रदर्शन किया। सुबह करीब 12 बजे पार्टी मुख्यालय से रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता सिविल लाइंस फाटक पहुंचे जहां रैली, धरने में परिवर्तित हो गई।
इस अवसर मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा ने कहा कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था, रोजगार, बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं एवं किसानों की कर्जमाफी जैसे हर मुद्दे पर विफल रही है।
भड़ाना ने कहा कि राजस्थान में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गय है, इसका ताजा उदाहरण कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा की ओर से रिश्तेदारों को आरपीएससी साक्षात्कार में सीधा फायदा पहुंचाने का मामला है। उन्होंने कहा कि धरने एवं प्रदर्शन के माध्यम से राज्य सरकार को ओबीसी मोर्चा चेतावनी देता है कि जनहित के मुद्दों पर शीघ्र ही संवेदनशीलता नहीं दिखाई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान मोर्चा कार्यकर्ताओं राज्य सरकार को प्रतीकात्मक रूप में भैंस का रूप देकर उसके आगे बीन बजाई।
प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता हाथों में काली पट्टी बांधकर एवं नारेबाजी लिखी हुई तख्तियां लेकर सिविल लाइंस फाटक पहुंचे और यहां राज्यपाल के नाम पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन में जयपुर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राघव शर्मा, भाजपा देहात दक्षिण जिलाध्यक्ष रामानंद गुर्जर, प्रदेश महामंत्री महेंद्र यादव, हीरालाल रावत, सुनील गहलोत, अभिषेक सिंह, दिनेश सैनी, रणजीतसिंह सोडाला,रामस्वरूप जी,दिलीपसिंह जी,भवानीसिंह चारण ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव यादव, शंकर जांगिड़, महेश सैनी, नरेंद्र मारवाल, मुकेश सैनी, चेतन कुमावत, पवन वशिष्ट, शिवप्रसाद यादव, रामेश्वर गुर्जर एवं सहित बड़ी संख्या में मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
  • Powered by / Sponsored by :