कांग्रेस की भारत बचाओ रैली का वास्तविक एजेंडा स्वयं को बचाने का है : डॉ सतीश पूनिया

कांग्रेस की भारत बचाओ रैली का वास्तविक एजेंडा स्वयं को बचाने का है : डॉ सतीश पूनिया

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने कांग्रेस की भारत बचाओ रैली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह भारत बचाओ नहीं, कांग्रेस बचाओ रैली है। इन्होंने 55 साल इस देश पर शासन किया, अब उनका वजूद उन्हें खतरे में नजर आ रहा है, कांग्रेस आज खत्म होती नजर आ रही है , इसलिए अपने आपको बचाने के लिए कांग्रेस प्रयास कर रही है। प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने कहा 55 साल देश में शासन करते हुए कांग्रेस ने न तो किसानों की, न युवाओं की, न महिलाओं की चिंता की। किसान कर्ज में डूबता गया, युवा बेरोजगार से त्रस्त हो गया, महिलाओं को असुरक्षा घर कर गई। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गया। अपराध बढ़ते गए। उन्होंने 55 साल में इस बात की चिंता नहीं की, लेकिन आज उन्हें किसानों की, युवाओं की, महिलाओं की चिंता सता रही है।
ये देश की आर्थिक स्थिति बिगड़ने को लेकर बड़े चिंता ग्रस्त हो रहे हैं, लेकिन मैं पूछना चाहूंगा कि 55 साल में इन्होनें जितने घोटाले किए, देश को लूटा, वह आज आर्थिक मंदी का रोना रो रहे हैं। कांग्रेस भ्रष्टाचार का पर्याय है , जिनके नेता आधे जेल में हैं आधे बेल पर हैं जो कुछ बच गए हैं वो जेल जाने की चिंता में परेशान हुए जा रहे हैं। जो देश की आर्थिक मंदी की चिंता कर रहे हैं, वास्तव में उनके जीवन में जो मंदी आ गई है, वह उससे त्रस्त और परेशान हो रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने कहा कि 55 सालों में कांग्रेस में नहीं हुए वह काम अटल जी और मोदी जी की सरकार में होने से जनता को राहत मिली। युवाओं को रोजगार देने के लिए और उन को स्वावलंबी बनाने के लिए स्किल इंडिया योजना स्टार्टअप की शुरुआत की, महिलाओं को रसोई के धुए से मुक्ति दिलाने के लिए उज्ज्वला योजना की शुरुआत की, जिससे हर घर में गैस पहुंची। हर घर को उजाला योजना के अंतर्गत बिजली दी, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के नाम पर गरीब को मकान दिया।
किसानों की चिंता सबसे पहले वाजपेयी जी ने कि, किसान क्रेडिट कार्ड वाजपेयी सरकार ने शुरू किए। हर गांव को सड़क से जोड़ने का काम वाजपेयी सरकार ने किया। पिछले 55 वर्षों में कांग्रेस ने जो देश को लूटा नुकसान पहुंचाया, उभरने नहीं दिया,, आर्थिक रूप से देश को कमजोर किया भ्रष्टाचार करके देश को खोखला बनाया, इससे उबरने में समय लगेगा। वाजपेयीऔर मोदी सरकार के प्रयासों से ही भारत पुनः विकास की ओर अग्रसर हुआ है। जिन मुद्दों का हल कांग्रेस नहीं ढूंढना चाहती थी, उनका हल मोदी सरकार ने ढूंढा, ट्रिपल तलाक, राम मंदिर, धारा 370 जैसे जटिल मुद्दों को मोदी सरकार ने सुलझाया। नागरिक संशोधन बिल के जरिए जो शरणार्थी पीड़ित होकर भारत आए थे, उन्हें नागरिकता दिलाने का कार्य मोदी सरकार ने किया। मैं पूछना चाहूंगा राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कि आज उनको भारत की चिंता हो रही है, आर्थिक मंदी की चिंता हो रही है, युवा और किसानों की वह बात करते हैं, एक साल के शासनकाल में उन्होंने किसानों का कर्जा क्यों नहीं राजस्थान में माफ किया, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता क्यों नहीं दिया, महिलाओं को सुरक्षा देने में क्यों असक्षम रहे। उनके गृहमंत्री रहते राजस्थान में अपराध दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं, राज्य अपराधों में अव्वल नंबर पर आ चुका है। करीबन 176000 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हो चुके हैं, महिलाओं पर बलात्कार के 5500 से ज्यादा मुकदमे राजस्थान में अब तक दर्ज हुए हैं। जिस भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस पूरे देश में जानी जाती है, वह आज राजस्थान में जड़े जमा चुका है। मुख्यमंत्री गहलोत कह रहे हैं कि भाजपा भारत को हिंदू राष्ट्र बना रही है, मैं पूछना चाहूंगा कि देश का धर्म के आधार पर बंटवारा कांग्रेस ने क्यों स्वीकार किया। देश को धर्म पर बांटने वाली कांग्रेस भाजपा पर हिंदुत्व राष्ट्र बनाने का आरोप लगा रही है । माननीय गृहमंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन विधेयक के द्वारा जो पीड़ित शरणार्थी थे, गैर मुस्लिम जिन्हें पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश में यातना सहन करनी पड़ रही थी, जिनकी वहां रहने लायक स्थिति नहीं थी, वहां के अल्पसंख्यक हिंदू, जैन, बौद्ध, पारसी, ईसाई आदि को भारत में नागरिकता का अधिकार दिया। धारा 370 जो कश्मीर को देश से अलग करती थी, उसे हटाकर कश्मीर को भारत के साथ जोड़ा।
कांग्रेस की यह देश बचाओ रैली नहीं है, कांग्रेस बचाओ रैली है।ये अपने अस्तित्व की रक्षा करना चाहते हैं और देश को यह जताना चाहते हैं कि केंद्र सरकार देश विरोधी है, जबकि इसके जरिए ये अपने पापों को छुपा रहे हैं। यह गांधी बचाओ रैली है, क्योंकि कांग्रेस गांधी परिवार के पीछे जीवित है, उन्हीं के नाम से वोट मांगती रही है। लोकसभा चुनाव में मोदी जी की सरकार को चुनकर जनता उन पर विश्वास जता चुकी है, इसलिए कांग्रेस की यह रैली पूर्ण रूप से विफल होगी, इसमें किसी भी प्रकार की तार्किकता नजर नहीं आती है।
  • Powered by / Sponsored by :