पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष स्व. श्री रामकिशोर व्यास जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम सम्पन्न

पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष स्व. श्री रामकिशोर व्यास जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम सम्पन्न

जयपुर, 16 अप्रेल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्व. श्री रामकिशोर व्यास जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इन्दिरा गॉंधी भवन, स्टेशन रोड, जयपुर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी श्री अविनाश पाण्डे, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सहप्रभारी श्री विवेक बंसल, श्री तरूण कुमार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री मुमताज मसीह, डॉ. अर्चना शर्मा, श्री खिलाड़ीलाल बैरवा, संगठन महासचिव श्री महेश शर्मा, महासचिव श्री गिरिराज गर्ग, श्री सुशील शर्मा, श्री रूपेशकान्त व्यास, प्रवक्ता श्री सुरेश चौधरी, सचिव श्री प्रशांत सहदेव शर्मा, श्री सुशील आसोपा, मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी, पूर्व सांसद श्री अश्कअली टाक, पूर्व विधायक श्री नवरंग सिंह, श्री सुरेन्द्र दादरी, श्री स्वर्णिम चतुर्वेदी, श्री अरूण कुमावत, श्री रोहित जोशी, श्री राजेन्द्र शर्मा, श्री दिनेश व्यास, श्री पंकज दाधीच, श्री सुनील आमेरिया, श्री ओमप्रकाश जैदिया, श्री सत्येन्द्रसिंह जादौन, श्री दीपक धीर सहित अनेक कांग्रेसजनों ने स्व. श्री रामकिशोर व्यास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी पुष्पांजलि दी।
  • Powered by / Sponsored by :