राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम सम्पन्न

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम सम्पन्न

जयपुर, 02 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इन्दिरा गाँधी भवन, जयपुर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

सर्वधर्म प्रार्थना सभा में जगदीश प्रसाद शर्मा ने भजन प्रस्तुत किए। पं. पुरुषोत्तम भारती ने गीता पाठ और फादर वियजपाल ने बाइबिल का पाठ किया। इकराम खान ने कुरान की आयतें पढ़ी और सरदार मनिन्दर सिंह बग्गा ने गुरुग्रन्थ साहिब का पाठ किया।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा राज्यमंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटासरा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बी. डी. कल्ला, श्री सचिन पायलट, मंत्री श्री परसादीलाल मीणा, मुख्य सचेत्तक डॉ. महेश जोशी, राज्यमंत्री श्रीमती ममता भूपेश, विधायक श्री खिलाड़ीलाल बैरवा, डॉ. अर्चना शर्मा, श्री मुमताज मसीह, डॉ. खानू खॉं बुधवाली, श्री वैभव गहलोत, श्री पुखराज पाराशर, श्री रूपेश कान्त व्यास, श्री सत्येन्द्र भारद्वाज, श्री गिरिराज गर्ग, श्री महेश शर्मा, श्री सुशील शर्मा, श्री बालकृष्ण खींची, श्री सुरेश चौधरी, श्री अय्यूब खान, पं. सुरेश मिश्रा, श्रीमती मंजू शर्मा, श्रीमती रमा बजाज, श्रीमती संगीता गर्ग, श्री ललित तूनवाल, श्री आर. आर. तिवाड़ी, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक श्री हेमसिंह शेखावत, पूर्व सांसद डॉ. प्रभा ठाकुर, पूर्व विधायक श्री भोलाराम सैनी, श्री आबिद कागजी, श्री परमानन्द पंवार, श्री विजय गर्ग, श्री गोपाल केशावत, श्री मांगीलाल लखेरा, श्री राजेन्द्र शर्मा, श्री मुख्तयार खान, श्री सुरेन्द्र लाम्बा, श्री महेन्द्रसिंह खेड़ी, श्री संजय शेखावत, श्री सुनील आमेरिया, श्री धर्मसिंह सिंघानिया, श्री गजेन्द्र सांखला, श्री सीताराम बैरवा, श्री सुमेरसिंह चारण, श्री विजय सारस्वत, श्री संजीव गौड़, श्री रमेश कुमार, श्री आत्माराम, श्री बनेसिंह मीणा, श्री नन्दलाल राठौड़, श्री पंकज दाधीच, श्री हदीपसिंह चहल, श्रीमती अनीता मीणा, श्री एस.डी. व्यास, श्री राजेश पाण्डे, श्री जगमोहन जसोरिया, श्री नवतरन सिंह, श्री गजेन्द्रसिंह पालावत, श्री लादूराम बैरवा, श्री किशनलाल, श्रीमती सरस्वती चौधरी सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।
  • Powered by / Sponsored by :