नितिन गडकरी ने समुद्री अर्थव्यवस्था को देश के आर्थिक विकास की आवश्यकता बताया

नितिन गडकरी ने समुद्री अर्थव्यवस्था को देश के आर्थिक विकास की आवश्यकता बताया

नई दिल्ली, 27 नवंबर: समुद्री अर्थव्यवस्था देश के आर्थिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। ये विचार केंद्रीय परिवहन तथा हाईवे मंत्री नितिन गडकरी ने रखे हैं। उन्होंने हिन्द महासागर में भारत के स्ट्रेटेजिक हित वाले क्षेत्रों की चर्चा की। ये बात उन्होंने मंगलवार को नैरोबी में होने वाले समुद्रीय अर्थव्यवस्था सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रवाना होने से पहले कही।
नितिन गडकरी ने अपने यहाँ सागरमाला कार्यक्रम के साथ समुद्री बेसिक स्ट्रक्चर तथा अंतर्देशीय जलमार्ग और तटवर्ती परिवहन का विकास जैसे कार्यक्रम की जानकारी भी दी।
केन्या, जापान और कनाडा मिलकर इस सम्मलेन का आयोजन कर रहे हैं। गडकरी बुधवार को इस सम्मलेन में भाषण देंगे।
विश्व बैंक ने भी समुद्री अर्थव्यवस्था में वृद्धि के माध्यम से रोजगार, लोगों के जीवन स्तर में सुधार और समुद्री संसाधनों के उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया है।
  • Powered by / Sponsored by :