संसद में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का पहला भाषण

संसद में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का पहला भाषण

नई दिल्ली। राज्यसभा में सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपना डेब्यू भाषण दिया। अपने भाषण की शुरूआत करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार को विरासत में बहुत बड़ा गड्डा मिला था और सरकार का ज्यादातर समय इन गड्डों को भरने में लग गया। अमित शाह ने अपने पहले भाषण में एनडीए सरकार की उपलब्धि गिनाई और कांग्रेस पर निशाना साधा| उन्होंहने माना कि बेरोजगारी है लेकिन 55 साल कांग्रेस ने शासन किया| हम पिछले आठ साल से सत्ता में हैं| यह समस्याग अचानक पैदा नहीं हुई. मेहनत करके, पकोड़े बेचकर कोई रोजगार करता है, क्या हम उसकी तुलना भिखारी से करेंगे| उन्होंने कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस को हराया है| आजादी के बाद पहली बार किसी गैर कांग्रेसी दल को पूर्ण बहुमत मिला| नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह बहुमत मिला| यह मैनडेट बीजेपी को मिला| उन्होंने कहा कि बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला लेकिन हमने एनडीए को सरकार में शामिल किया|
अमित शाह द्वारा कही गईं मुख्यक बातें:-
देश में 60 फीसदी लोगों के पास बैंक खाते ही नहीं थे|
आजादी के बाद 55 साल एक ही परिवार का देश में राज रहा|
देश में 31 करोड़ बैंक खाते खोले गए|
अंत्योंदय के लक्ष्यो को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध|
देश का गरीब खुद को अर्थतंत्र से जोड़ने लगा है|
शास्त्री जी के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्ताबन को सबक सिखाया|
देश में बेरोजगारी की समस्यार है और इससे इंकार नहीं किया जा सकता है|
देश के हर गरीब को घर देना हमारी सरकार का लक्ष्यं है|
लुटियंस में रहने वालों को इस दर्द का अहसास नहीं|
गैस सब्सिडी छोड़ने का सार्थक अभियान चलाया गया|
गरीब के घर में पैदा नहीं हुआ, लेकिन गरीबी को करीब से देखा है|
पीएम मोदी ने पाकिस्ताहन को सबक सिखाने की हिम्म त की|
देश के हर गरीब के लिए घर होना बहुत जरूरी|
घर में शौचालय न होना बड़ी त्रासदी है|
55 साल तक राज करने वाले बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हैं|
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्री यकरण कर सराहनीय काम किया|
देश में बैंकों के राष्ट्रीगयकरण के बाद भी गरीब बैंक तक नहीं पहुंच पाए|
गरीब के घर बिजली पहुंचाना हमारी सरकार का लक्ष्यप है|
बेरोजगारी से अच्छा है कोई युवा मेहनत कर पकौड़े बेचे|
पकौड़े बेचना कोई शर्म की बात नहीं है|
पकौड़ा बेचने वाले की अगली पीढ़ी उद्योगपति बनेगी|
चाय बेचने वाले का बेटा इस सदन में प्रधानमंत्री बनकर बैठा है|
5 करोड़ 70 लाख किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ मिला|
50 करोड़ लोगों को बीमा देना का साहस किसी सरकार में नहीं था|
देश में भाजपा सरकार को आने के बाद नदियों को जोड़ने का काम दोबारा शुरू किया गया|
गरीबों का जीवन स्तरर उठाने का काम बीजेपी ने किया|
गरीबी हटाओ के नारे के साथ बहुत सरकारें आई, लेकिन गरीबों का जीवन स्तयर सुधारने का काम बीजेपी ने किया|
पहले यूरिया की कालाबाजारी होती थी| हमारी सरकार के एक फैसले ने सारी दिक्कहतें दूर कीं|
किसानों को डेढ़ गुना समर्थन मूल्यक दिया जाना|
देश में यूरिया के 6 कारखाने बीजेपी ने शुरू किए|
कुछ मुद्दों पर राजनीति करने से ऊपर उठना पड़ता है|
हम ऐसे फैसले लेते हैं, जो लोगों के लिए अच्छे हों|
कई सुधार किए गए, जिसकी वजह से भारत की अंतरराष्ट्री य स्तरर पर रेटिंग सुधरी|
पूरे देश में जीएसटी पर राजनीति की गई|
बीजेपी ने कभी जीएसटी का विरोध नहीं किया|
कांग्रेस जब जीएसटी की बात करती थी, हमने विरोध नहीं किया|
हम बजट भी एक फरवरी को लेकर आए, जिससे उसे लागू करने के लिए वक्त् मिल सके|
बीजेपी सरकार संवेदनशील है|
कांग्रेस ने जीएसटी को गब्ब र सिंह टैक्सू कहा|
  • Powered by / Sponsored by :