फिर दौहराएंगे जीत का इतिहास : संदीप शर्मा

फिर दौहराएंगे जीत का इतिहास : संदीप शर्मा

कोटा 6.12.2018 - कोटा दक्षिण विधानसभा में कार्यकर्ताओं का जोश, उमंग व आमजन का समर्थन इस बार भी जीत का इतिहास रचेंगे। ये बात गुरुवार को कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संदीप शर्मा ने आमजन से रामा श्यामी के दौरान कही। शर्मा ने प्रचार थमने के बाद कार्यकर्ताओं की बैठके ली ओर उन्हें चुनाव से सम्बंधित रणनीति समझाई। शर्मा ने कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने के लिए अपनी योजनाओं को सांझा किया।
उन्होंने कहा कि कोटा दक्षिण विधानसभा को भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों ने प्रथम पायदान पर लाकर खडा कर दिया है। यहां हर आधारभूत विकास हुए हैं। आगामी समय में जो योजनाएं हैं वह कोटा दक्षिण विधानसभा को ओर भी बुलंदियों पर ले जाएगी। शर्मा ने लोगों को आवश्यक रुप से मतदान करने की अपील की है। शर्मा ने कहा कि एक वोट की कीमत आपका भविष्य तय करेगी। समाज में व्याप्त कुरीतियां दूर होंगी वहीं आसामाजिक तत्वों पर लगाम लगेगी। उन्होंने कहा कि इस बार भी विकास के दम पर व कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत होगी।
  • Powered by / Sponsored by :