सक्षम संस्था द्वारा आयोजित चित्तौड प्रान्त की एक दिवसीय कार्यशाला

सक्षम संस्था द्वारा आयोजित चित्तौड प्रान्त की एक दिवसीय कार्यशाला

कोटा 21 अप्रेल सक्षम संस्था द्वारा आयोजित चित्तौड प्रान्त की एक दिवसीय कार्यशाला में उपस्थित मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन सक्षम मंत्री डॉ. सुकुमार ने दिव्यागंता के क्षेत्र में सक्षम की सेवा कार्यो एवं अनुसंधानो की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से इसमें और अधिक गति लाने का आव्हान किया। चित्तौड प्रान्त मंत्री संजय शर्मा ने बताया कि इस कार्यशाला में सक्षम के कार्यकर्ता सूबेदार हवेली राम द्वारा मृत्योपरान्त देहदान करने पर उनके श्रयेष्ठ पुत्र सूबेदार भारत भूषण का माल्यार्पण कर सक्षम के क्षेत्रीय संगठन मंत्री कमल कुमार द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर कमल कुमार ने कहा कि सूबेदार हवेलीराम ने जीते जीते राष्ट्र सेवा और मरणोपरान्त अपनी देहदान कर अनुकरणीय अदाहरण प्रस्तुत किया है। हम उनको नमन करते है। सक्षम के क्षेत्रीय सदस्य महावीर उपाध्याय ने सद्वाम परिचय में कहा दिव्यांगो को समय पर शिक्षा, चिकित्सा एवं समय पर स्वावलम्बन मिले तो दिव्यांगदान की राष्ट्र की मुख्य धारा सें जुड सकते है। कार्यक्रम के पश्चात थैली सीमिया पर विचार गोष्टी में प्रकोष्ठ के राजीत पाण्डे ने चैकाने वाला विषय बताया कि कोटा में 250 लोग इस रोग से ग्रसित है। इस रोग से बचने के लिए व्येक्ति को चाहिए कि शादी के समय जैसे जन्म पत्रिका का मिलान किया जाता है उसी प्रकार रक्त पंजिका का भी मिलान किया जाना चाहिए। वरना हमारे भारत में अधिकतम 60 प्रतिशत रक्त इस रोग में व्यय हो रहा है।
कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. अरविन्द सक्सैना, प्रान्त कोषाध्यक्ष जगदीश शर्मा, महानगर सचिव नरेश मेवाडा, प्रेस सचिव बृजेश विजय, सहित अनेक दिव्यांग एवं प्रबुद्वजन उपस्थित रहे। इसमें अशिता, कक्षा 10 एवं अर्णव, कक्षा नवी में ब्रेल लिपी में अनुसंधान करने पर मुख्य अतिथियों ने सम्मानित किया है। सात ही मुख्य अतिथियों ने अन्त में कहा कि मतदान दिवस पर मतदान करने एवं जागरूक करने का सकंल्प कराया है।
  • Powered by / Sponsored by :