महिला मोर्चा उतरा चुनावी मैदान में, घर घर किया प्रचार

महिला मोर्चा उतरा चुनावी मैदान में, घर घर किया प्रचार

कोटा, 28 मार्च। भारतीय जनता महिला मोर्चा की बैठक गुरूवार को चम्बल गार्डन रोड स्थित चुनाव कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जनता पार्टी के प्रत्याशी ओम बिरला के समर्थन में तीन टोलियां गठित घर घर चुनाव प्रचार करने के बारे में चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उप महापौर सुनीता व्यास ने कहा कि लोकतंत्र के यज्ञ में आहुति देने से महिला शक्ति भी पीछे नहीं रहेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने जल, थल और नभ में भारत की सुरक्षा सुनिश्चित की है। मोदी के नेतृत्व में ही महिलाएं भी सुरक्षा का अनुभव कर रही हैं। इस देश को सर्वसुलभ और समाजसेवी सांसद की और सबल, सक्षम और निर्णायक प्रधानमंत्री की जरूरत है।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनुसूईया गोस्वामी ने कहा कि देशभर में लाखों शौचालय बनाकर प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं की गरिमा को लौटाने का कार्य किया है। इस सामान्य से समझे जाने वाले कार्य के महत्व को केवल महिला ही समझ सकती है। वहीं ट्रिपल तलाक के रूप् में मुस्लिम महिलाओं को न्याय देने का काम भी भाजपा सरकार के द्वारा ही किया गया है। दशकों से धुएं में घुट रही महिलाओं को उज्ज्वला के रूप् में गैस कनेक्शन देकर घुटन से मुक्ति भाजपा ने दिलाई। भाजपा की सरकार ने भामाशाह योजना में महिलाओं को मुखिया बनाकर उनके महत्व को साबित किया है।
बैठक के बाद महिलाओं ने शक्तिनगर के विभिन्न घरों में जनसम्पर्क करके भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुरभि झामनानी, सीमा भारद्वाज, योगिता चतुर्वेदी, पार्षद महक गौतम, रेखा जैन, पारस कंवर, रेखा लखेरा, ममतता कंवर, जिला महामंत्री आशा त्रिवेदी, कविता पचवारिया, अंजू सेन, मंजू सोनी, जिला प्रवकता योगिता चतुर्वेदी, मीढियष प्रभारी अंजनी हाड़ा, पूर्व पार्षद गायत्री जाजपुरा, महिला सहकारी बैंक की अध्यक्ष मंजू बिरला, कोटा जिला सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार की डायरेक्टर उषा न्याति, भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सुनीता नयाक, निहारिका बच्चन, सूर्य किरण समेत कड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
  • Powered by / Sponsored by :