पंचायत चुनाव के लिए प्रधान, जिला परिषद् सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों के वार्डों के आरक्षण की निकाली लॉटरी

पंचायत चुनाव के लिए प्रधान, जिला परिषद् सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों के वार्डों के आरक्षण की निकाली लॉटरी

झालावाड़ 19 दिसम्बर। पंचायत आम चुनाव 2020 के लिए गुरूवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) सिद्धार्थ सिहाग की उपस्थिति में जिले की समस्त पंचायत समितियों के प्रधान पदों एवं जिला परिषद् सदस्यों तथा पंचायत समिति सदस्यों के वार्डों के आरक्षण हेतु मिनी सचिवालय के सभागार में लॉटरी निकालकर वार्डों का आरक्षण किया गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर दाताराम सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला परिषद् सदस्यों के कुल 27 वार्डों के लिए लॉटरी निकाली गई। जिसमें वार्ड संख्या 3, 5, 11 अनुसूचित जाति, वार्ड 25, 26 अनुसूचित जाति की महिला, वार्ड 19, 24 अनुसूचित जनजाति, वार्ड 17, 18 अनुसूचित जनजाति की महिला, वार्ड 16, 23 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड 9, 20 अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला, वार्ड 1, 2, 8, 12, 13, 14, 27 सामान्य वर्ग की महिला के लिए तथा वार्ड 4, 6, 7, 10, 15, 21, 22 सामान्य वर्ग की श्रेणी में रखे गए हैं।
वहीं पंचायत समितियों के प्रधान पद हेतु पंचायत समिति बकानी को अनुसूचित जाति, पिड़ावा को अनुसूचित जनजाति महिला, अकलेरा को अन्य पिछड़ा वर्ग, खानपुर, झालरापाटन एवं मनोहरथाना को सामान्य महिला श्रेणी तथा पंचायत समिति डग व भवानीमण्डी को सामान्य वर्ग की श्रेणी में आरक्षित किया गया है।
उन्होंने बताया कि पंचायत समिति अकलेरा के 23 वार्डों में पंचायत समिति सदस्यों हेतु वार्ड संख्या 6, 12 अनुसूचित जाति, वार्ड 15 अनुसूचित जाति की महिला, वार्ड 4, 9, 14, 21 अनुसूचित जनजाति, वार्ड 18, 19, 22 अनुसूचित जनजाति की महिला, वार्ड 8 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड 2, 3, 7, 11, 16, 17, 23 सामान्य वर्ग की महिला के लिए तथा वार्ड 1, 5, 10, 13, 20 सामान्य वर्ग श्रेणी में रखे गए हैं। इसी प्रकार पंचायत समिति भवानीमण्डी के 21 वार्डों पंचायत समिति सदस्यों हेतु वार्ड संख्या 6, 9, 20 अनुसूचित जाति, वार्ड 2, 17 अनुसूचित जाति की महिला, वार्ड 18 अनुसूचित जनजाति, वार्ड 19, 21 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड 5, 12 अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला, वार्ड 1, 3, 4, 7, 10, 15 सामान्य वर्ग की महिला तथा वार्ड 8, 11, 13, 14, 16 सामान्य वर्ग की श्रेणी में रखे गए हैं।
पंचायत समिति झालरापाटन के 21 वार्डों पंचायत समिति सदस्यों हेतु वार्ड संख्या 5, 10 अनुसूचित जाति, वार्ड 19 अनुसूचित जाति की महिला, वार्ड 4, 5, 18 अनुसूचित जनजाति, वार्ड 2, 17, 21 अनुसूचित जनजाति की महिला, वार्ड 20 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड 3, 6, 8, 9, 11, 12 सामान्य वर्ग की महिला तथा वार्ड 1, 7, 13, 14, 16 सामान्य वर्ग की श्रेणी में रखे गए हैं। पंचायत समिति मनोहरथाना के 21 वार्डों में पंचायत समिति सदस्यों हेतु वार्ड संख्या 16 अनुसूचित जाति, वार्ड 2 अनुसूचित जाति की महिला, वार्ड 1, 17 अनुसूचित जनजाति, वार्ड 6, 7 अनुसूचित जनजाति की महिला, वार्ड 3, 15 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड 8, 21 अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला, वार्ड 4, 10, 13, 14, 19 सामान्य वर्ग की महिला तथा वार्ड 5, 9, 11, 12, 18, 20 सामान्य वर्ग श्रेणी में रखे गए हैं।
पंचायत समिति बकानी के 17 वार्डों में पंचायत समिति सदस्यों हेतु वार्ड संख्या 3 अनुसूचित जाति, वार्ड 8 अनुसूचित जाति की महिला, वार्ड 10 अनुसूचित जनजाति, वार्ड 5 अनुसूचित जनजाति की महिला, वार्ड 1, 13 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड 4, 9 अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला, वार्ड 2, 6, 12, 15 सामान्य वर्ग की महिला तथा वार्ड 7, 11, 14, 16, 17 सामान्य वर्ग की श्रेणी में रखे गए हैं। पंचायत समिति खानपुर के 19 वार्डों में पंचायत समिति सदस्यों हेतु वार्ड संख्या 10, 14 अनुसूचित जाति, वार्ड 1, 9 अनुसूचित जाति की महिला, वार्ड 3, 8 अनुसूचित जनजाति, वार्ड 6 अनुसूचित जनजाति की महिला, वार्ड 5 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड 18 अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला, वार्ड 2, 11, 13, 15, 16 सामान्य वर्ग की महिला तथा वार्ड 4, 7, 12, 17, 19 सामान्य वर्ग की श्रेणी में रखे गए हैं।
पंचायत समिति डग के 25 वार्डों में पंचायत समिति सदस्यों हेतु वार्ड संख्या 8, 16, 19 अनुसूचित जाति, वार्ड 2, 13, 18 अनुसूचित जाति की महिला, वार्ड 4, 12, 22 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड 6, 15 अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला, वार्ड 3, 5, 9, 11, 14, 20, 21 सामान्य वर्ग की महिला तथा वार्ड 1, 7, 10, 17, 23, 24, 25 सामान्य वर्ग की श्रेणी में रखे गए हैं। पंचायत समिति पिड़ावा के 21 वार्डों में पंचायत समिति सदस्यों हेतु वार्ड संख्या 1, 15 अनुसूचित जाति, वार्ड 3, 4 अनुसूचित जाति की महिला, वार्ड 8 अनुसूचित जनजाति, वार्ड 7, 19 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड 9, 16 अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला, वार्ड 6, 10, 12, 13, 18, 21 सामान्य वर्ग की महिला तथा वार्ड 2, 5, 11, 14, 17, 20 सामान्य वर्ग की श्रेणी में रखे गए हैं।
  • Powered by / Sponsored by :