उपभोक्ता विद्युत संबंधी शिकायत 24 घन्टे दर्ज करा सकते है

उपभोक्ता विद्युत संबंधी शिकायत 24 घन्टे दर्ज करा सकते है

झालावाड़ 31 मई। झालावाड़ शहर के विद्युत उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति शिकायतों का निवारण करने के लिए जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा गढ पैलेस स्थित विद्युत निगम कार्यालय पर 24 घन्टे उपभोक्ता सेवा केन्द्र संचालित किया जा रहा है जिसके दूरभाष नम्बर 07432-230490, 232320 और 6376917525 है। इसके अतिरिक्त निगम द्वारा अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय में उपभोक्तओं की विद्युत संबंधी शिकायतों के निवारण हेतु कन्ट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है जिसके मोबाईल नम्बर 9414042737 है।
विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियन्ता सी.पी. गुप्ता ने बताया कि यदि आम उपभोक्ता की शिकायत उक्त दूरभाष नम्बरों किसी कारण वश दर्ज नहीं हो तो वह व्यक्तिगत रूप से भी उपभोक्ता सेवा केन्द्र पर जाकर शिकायत दर्ज करवा सकता है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त गुगल प्ले स्टोर से बिजली मित्र एप डाउनलोड कर गेस्ट सेक्शन में जाकर अपना के नम्बर एवं शिकायत का प्रकार दर्ज कर करवा सकते है। इसका शिकायत क्रमांक उपभोक्ता के मोबाईल नम्बर पर सीधे ही निगम द्वारा प्रेशित किया जाता है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी विद्युत आपूर्ति की जानकारी सहायक अभियन्ता शहरी के मोबाईल नम्बर 9413391137, कनिष्ठ अभियन्ता शहर प्रथम शुभांकर आनन्द 9413391002 तथा कनिष्ठ अभियन्ता शहर द्वितीय अभिषेक सिंह 9414072032 पर सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है। अगर उपभोक्ता का सम्पर्क उपरोक्त किसी भी नम्बर पर न हो तो अधिशाषी अभियन्ता सी.पी. गुप्ता के मोबाईल नम्बर 9413390979 पर भी सम्पर्क कर सकते है।
  • Powered by / Sponsored by :