राष्ट्रीय समारोह में अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य

राष्ट्रीय समारोह में अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य

जालोर 13 अगस्त। स्वाधीनता दिवस के राष्ट्रीय समारोह में सभी राजकीय कार्यालयों के भवनों पर अनिवार्य रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा तथा विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय समारोह में सम्बन्धित क्षेत्रों के अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।
जिला कलक्टर महेन्द्र सोनी ने बताया कि जिले में 73वाँ स्वाधीनता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय समारोह में जिला मुख्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने पदस्थापित स्थान पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय समारोह में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे।
  • Powered by / Sponsored by :