2 से 9 अक्टूबर तक गांधी सप्ताह के तहत होंगे विभिन्न कार्यक्रम

2 से 9 अक्टूबर तक गांधी सप्ताह के तहत होंगे विभिन्न कार्यक्रम

जालोर, 1 अक्टूबर। जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 2 से 9 अक्टूबर तक गांधी सप्ताह तहत जिले मे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर महेन्द्र सोनी ने बताया कि गांधी सप्ताह के तहत 2 अक्टूबर को गांधी जयन्ती व अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप मे मनाया जाएगा जिसमे प्रभात फेरी के बाद कलेक्ट्रेट परिसर मे सर्व धर्म सभा, भजन संध्या तथा शान्ति समितियों की बैठक का आयोजन किया जाएगा। 3 अक्टूबर को महिला सशक्तिकरण दिवस मनाया जाएगा जिसमे स्वयं सहायता समूहों (राजीविका) को जोड़ते हुए प्रतिभागी गतिविधियाँ आयोजित की जाएगी। 4 अक्टूबर को स्वच्छता दिवस में सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया जाकर सफाई श्रमदान किया जाएगा। उन्होने बताया कि इसी प्रकार 5 अक्टूबर को सामाजिक उत्थान दिवस के रूप मे मानाया जाकर जेरियाट्रिक पीड़ित, शारीरिक रूप से असक्षम, अपाहिज बच्चों व कुष्ठ पीड़ितों के साथ सप्ताहपर्यन्त कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा 2 से 9 अक्टूबर तक खादी उत्सव मनाया जाएगा जिसमे चरखा चलाने का जीवंत प्रदर्शन एवं सप्ताहपर्यन्त कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
  • Powered by / Sponsored by :