जरूरतमंद असहाय व्यक्तियों को भोजन के पैकेट्स व खाद्य सामग्री वितरण

जरूरतमंद असहाय व्यक्तियों को भोजन के पैकेट्स व खाद्य सामग्री वितरण

जालोर 2 अप्रेल। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक स्तर पर जरूरतमंद एवं असहाय व्यक्तियों को भोजन के पैकेट्स व खाद्य सामग्री का वितरण निर्बाध रूप से किया जा रहा है। इस कार्य में भामाशाह एवं समाज सेवी भी अपने स्तर पर सराहनीय सहयोग दे रहे हैं।
इसके अतिरिक्त कलेक्ट्रेट से भी खाद्य सामग्री वितरित करने की पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं। सूचना मिलने पर स्वयंसेवक वितरण करते हैं। वार्ड वाइज 3 वाहन भी इस कार्य में लगे हुए हैं।
  • Powered by / Sponsored by :