सेवा सप्ताह राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत महिला मोर्चा

सेवा सप्ताह राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत महिला मोर्चा

जयपुर, 15 सितम्बर 2019। भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में 14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय किया। इसके अन्तर्गत महिला मोर्चा द्वारा आज जयपुर स्थित पिंजरापोल गौशाला में गौवंश को गुड़ व चारा खिलाया गया।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी चंचल चराया ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री एकता अग्रवाल, मंजू शर्मा, सेवा सप्ताह प्रभारी रेखा कंवर, सह-प्रभारी जयश्री गर्ग, कार्यालय मंत्री कृतिका शर्मा उपस्थित रही। गौवंश को चारा व गुड़ खिलाकर महिला मोर्चा ने गौवंश की अहमियत जताते हुए सेवा भाव का संदेश देने का प्रयास किया।
  • Powered by / Sponsored by :