यात्रियों की सुविधा हेतु 07 स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार

यात्रियों की सुविधा हेतु 07 स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार

रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात के दबाव को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 07 स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री गौरव गौड़ के अनुसार:-
1. गाडी संख्या 09608/09607, मदार-कोलकाता-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में मदार से दिनांक 01.02.2021 से 22.02.2021 तक 04 ट्रिप प्रत्येक सोमवार को एवं कोलकाता से दिनांक 04.02.2021 से 25.02.2021 तक 04 ट्रिप प्रत्येक गुरूवार को विस्तार किया जा रहा है।
2. गाडी संख्या 02980/02979, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में जयपुर से दिनांक 01.02.2021 से 26.02.2021 तक 12 ट्रिप प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 02.02.2021 से 27.02.2021 तक 12 ट्रिप प्रत्येक मंगलवार, गुरूवार व शनिवार को विस्तार किया जा रहा है।
3. गाडी संख्या 02475/02476, हिसार-कोयम्बटूर-हिसार साप्ताहिक एसी सुपरफास्ट स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में हिसार से दिनांक 03.02.2021 से 24.02.2021 तक 04 ट्रिप प्रत्येक बुधवार को एवं कोयम्बटूर से दिनांक 06.02.2021 से 27.02.2021 तक 04 ट्रिप प्रत्येक शनिवार को विस्तार किया जा रहा है।
4. गाडी संख्या 09713/09714, जयपुर-सिकन्दराबाद-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में जयपुर से दिनांक 06.02.2021 से 27.02.2021 तक 04 ट्रिप प्रत्येक शनिवार को एवं सिकन्दराबाद से दिनांक 08.02.2021 से 01.03.2021 तक 04 ट्रिप प्रत्येक सोमवार को विस्तार किया जा रहा है।
5. गाडी संख्या 02978/02977, अजमेर-एर्नाकुलम-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में अजमेर से दिनांक 05.02.2021 से 26.02.2021 तक 04 ट्रिप प्रत्येक शुक्रवार को एवं एर्नाकुलम से दिनांक 07.02.2021 से 28.02.2021 तक 04 ट्रिप प्रत्येक रविवार को विस्तार किया जा रहा है।
6. गाडी संख्या 02970/02969, जयपुर-कोयम्बटूर-जयपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में जयपुर से दिनांक 02.02.2021 से 23.02.2021 तक 04 ट्रिप प्रत्येक मंगलवार को एवं कोयम्बटूर से दिनांक 05.02.2021 से 26.02.2021 तक 04 ट्रिप प्रत्येक शुक्रवार को विस्तार किया जा रहा है।
7. गाडी संख्या 02968/02967, जयपुर-चैन्नई सेट्रल-जयपुर सुपरफास्ट द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में जयपुर से दिनांक 05.02.2021 से 28.02.2021 तक 08 ट्रिप प्रत्येक शुक्रवार व रविवार को एवं चैन्नई सेट्रल से दिनांक 07.02.2021 से 02.03.2021 तक 08 ट्रिप प्रत्येक रविवार व मंगलवार को विस्तार किया जा रहा है।
नोटः- 1. उपरोक्त रेलसेवाओं की समय-सारणी, ठहराव व डिब्बों की संख्या पूर्ववत् रहेगी।
2. विस्तृत समय-सारणी के लिए यात्री रेलवे की वेबसाईट www.indianrail.gov.in पर या NTES National Train Enquiry System पर गाडी के आगमन व प्रस्थान की जानकारी प्राप्त करें।
  • Powered by / Sponsored by :