देश को भाजपा के झूठ से बचाना है - रामपाल जाट

देश को भाजपा के झूठ से बचाना है - रामपाल जाट

जयपुर। आम आदमी पार्टी राजस्थान का कार्यकर्ता पार्टी के दिशा निर्देशों केअनुसार सम्प्रदायिक और तानाशाही ताकतों को परास्त करने के लिए काम करेगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा कि देश के हालात ईमरजेंसी से भी बुरे हो गए हैं। युवा शक्ति को आगे आने की जरूरत है।
आम आदमी पार्टी राजस्थान प्रदेश कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर प्रदेश कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सहप्रभारी खेमचंद जागीरदार ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए चुनोती भरा समय है। एकजुट हो कर इस पर पर पाया जाएगा। पार्टी नेतृत्व ने बहुत सोच समझ कर लोकसभा चुनावों की रणनीति बनाई है। पार्टी ने अपनी नीतियों से कोई समझौता नहीं किया है। हालात के अनुसार कदम उठाया है।
प्रदेश सचिव देवेंद्र शास्त्री, कोषाध्यक्ष तरुण गोयल, प्रदेश प्रवक्ता दीपकमिश्रा, वरिष्ठ नेता जवाहर शर्मा, नागौर जिलाध्यक्ष और अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष हकीम खान, विश्वामित्र बोहरा, विश्वेन्द्र चौधरी, अजमेर जिला अध्यक्ष रियाज मंसूरी, जयपुर शहर अध्यक्ष, अमित शर्मा लियो, गिरिराज सिंह खंगारोत, डॉक्टर गोपाल मोदानी, आई जे कथूरिया, लीगल सेल के अध्यक्ष मुकेश तहरिया, प्रेम शंकर पांडेय, रमेश सारस्वत, प्रशांत शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन ठाकुर, गंगानगर जिलाध्यक्षशंकर मेघवाल, मुकेश मीणा, सोश्यल मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार देव, यूथ विंगप्रदेश संगठन सचिव अभिषेक जैन बिट्टू, वरिष्ठ साथी मुबारक अली, अनूप चतुर्वेदी, विकास शर्मा,बाबू खान, सांगानेर विधानसभा अध्यक्ष स्टीव फ्रांसिस, महेंद्र मीना, चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष अनिल सुखवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। इस दौरानशहर अध्यक्ष अमित शर्मा लियो ने महिलाओं के उत्थान के कार्यरत समाजसेविका रेखासेठी, विनोद सैनी, अफजल खान, बासित खान और इरफान खान को आम आदमी पार्टी की सदस्यतादिलवाई। प्रदेश सहप्रभारी खेमचंद जागीरदार और प्रदेश अध्यक्ष रामपाल जाट ने पार्टीकी टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया।
आम आदमी पार्टी राजस्थान के नये कार्यालय का उद्घाटन चोमु हाउस कॉलोनी मेंपार्टी के जमीन से जुड़े कार्यकर्ता प्रदीप कटारिया, अजय धानका, शम्भू मेघवाल, बाबूखान, के हाथों दीप प्रज्वलन और फीता काट कर करवाया गया।
  • Powered by / Sponsored by :