ट्रेफिक ब्लॉक कार्य के कारण यातायात प्रभावित आंशिक रद्द, प्रस्थान समय में परिवर्तित रेलसेवाएं

ट्रेफिक ब्लॉक कार्य के कारण यातायात प्रभावित आंशिक रद्द, प्रस्थान समय में परिवर्तित रेलसेवाएं

रेलवे प्रशासन द्वारा बीकानेर मण्डल के मानहेरू-भिवानी-हांसी रेलखण्ड के मध्य इंजीनियरिंग कार्य के लिए ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण दिनांक को उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित गाड़ियॉ प्रभावित होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री तरूण जैन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाऐं प्रभावित होगीः-
आंशिक रद्द रेलसेवा
1. गाडी संख्या 54634, लुधियाना-भिवानी सवारी गाड़ी जो दिनांक 09.09.18 को लुधियाना से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा हिसार तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा हिसार-भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 54631, भिवानी-धुरी सवारी गाडी जो दिनांक 09.09.18 को भिवानी के स्थान पर हिसार से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा भिवानी-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 59721, जयपुर-हिसार सवारी गाडी जो दिनांक 09.09.18 को जयपुर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा भिवानी तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा रेवाड़ी-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 59722, हिसार-जयपुर सवारी गाडी जो दिनांक 09.09.18 को हिसार के स्थान पर भिवानी से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा हिसार-रेवाड़ी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
प्रस्थान समय में परिवर्तित रेलसेवाऐं
1. गाडी संख्या 54751, रेवाड़ी-श्रीगंगानगर सवारी गाडी दिनांक 09.09.18 को रेवाड़ी स्टेशन से अपने निर्धारित समय 12.50 बजे के स्थान पर 15.20 बजे प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा 02 घण्टे 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।
  • Powered by / Sponsored by :