विश्व कप हॉकी: भारत और बेल्जियम मैच 2-2 पर ड्रॉ, ग्रुप-C में पहले स्थान पर

विश्व कप हॉकी: भारत और बेल्जियम मैच 2-2 पर ड्रॉ, ग्रुप-C में पहले स्थान पर

भुवनेश्वर, 3 दिसंबर: भारत ने 14वें विश्व कप हॉकी के ग्रुप-C के मैच में बेल्जियम के साथ 2-2 पर ड्रॉ कर लिया। मैच के आठवें मिनट पर बेल्जियम के एलेक्जेंडर हेंड्रिक्स ने भारत पर पहला गोल दागकर 1-0 की बढ़त बना ली। पर भारत के हरमनप्रीत सिंह ने 40वें मिनट पर गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। 47वें मिनट पर भारत की ओर से सिमरनजीत सिंह ने दूसरा गोल करके भारत के पक्ष में 2-1 की बढ़त बना दी। परन्तु बेल्जियम के सायमन गौगनार्ड के 56वें मिनट पर किये गए गोल से मैच 2-2 पर ड्रॉ हो गया। ग्रुप में भारत और बेल्जियम दोनों के चार-चार अंक हैं, पर बेहतर गोल औसत के कारण भारत पहले स्थान पर है।
इसी ग्रुप के अन्य मैच में कनाडा और दक्षिण अफ्रीका का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।
  • Powered by / Sponsored by :